Tanushree Dutta Files FIR Against Rakhi Sawant: तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) के बीच चल रही लड़ाई अब और भी बड़ी हो गई है। इन दोनों के बीच का तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में तनुश्री दत्ता ने मीडिया के सामने आकर ड्रामा क्वीन की कुछ ऐसी हरकतों का खुलासा किया था जिसकी वजह से वो मानसिक तनाव से गुजरी हैं। मीटू मूवमेंट के दौरान जब एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे तब राखी बिना किसी बात इस मुद्दे में घुस आई थीं और तनुश्री के खिलाफ कई वीडियो बनाए थे। सालों बाद एक्ट्रेस ने अब राखी को मज़ा चखाने का फैसला ले लिया है। अब तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत के खिलाफ एक पुलिस कंप्लेंट की है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 13 October Episode Update: काव्या पर छाएंगे संकट के बादल, क्या वनराज खो देगा अपना दूसरा बच्चा?
राखी के खिलाफ प्रोसेस हुआ शुरु
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में दिए मीडिया इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं राखी सावंत के खिलाफ उस साइकोलॉजिकल ट्रामा के लिए FIR दर्ज कराने आई हूं जो उन्होंने मुझे मी टू मूवमेंट के दौरान दिया था। कई कारणों के आधार पर FIR में कई दंड संहिताएं जोड़ी गई हैं। हमने उनके हर बयान का रिकॉर्ड बनाया है जो उन्होंने मेरे खिलाफ दिया है। इस बार उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रोसेस शुरू हो गया है, जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।’
तनुश्री ने दिया बयान
एक्ट्रेस ने अपने बयान में आगे कहा, ‘फिल्म हॉर्न ओके प्लीज से पहले राखी को रिप्लेस कर मुझे फिल्म में ले लिया गया फिर नाना पाटेकर के साथ कंट्रोवर्सी के बाद उन्होंने फिर से फिल्म में राखी को डाल दिया। तो ये मेरे नाम पर फिल्म पब्लिसिटी के लिए उनका प्लान था। उन्होंने मेरे सारे चेक बाउंस कर दिए और ये सब बस एक प्लान था जिसमें राखी भी हिस्सा थी। राखी की वजह से मैं काफी इमोशनल और साइकोलॉजिकल ट्रामा से गुज़री हूं। उसने मेरे बारे में इतनी भयानक बातें कही कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। राखी लाइमलाइट में बने रहने के लिए हर साल एक नया ड्रामा करती है। उसने मेरी पूरी इमेज बर्बाद कर दी। उसने मेरी पर्सनल लाइफ पर अटैक किया, उसकी वजह से मैं शादी नहीं कर सकी।’
राखी की वजह से बिगड़ा एक्ट्रेस का करियर
वहीं, FIR में इतने साल लगने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने 2008 और 2018 में नाना पाटेकर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की थी। राखी ने अपने चीप वीडियो से मुझे कमजोर बना दिया था। अब जब मैं वापस आ गई हूं और मेरे पास चीजों को कानूनी तरीके से डील करने का टाइम है, तो राखी ने मेरे साथ जो भी किया है उसके लिए अब मैं उसे सजा दिलवाऊंगी। मैं कुछ दिन पहले उन वीडियो को देखकर रो रही थी। उसने इंडस्ट्री में मेरी इमेज पूरी तरह से खराब कर दी और उसके झूठे आरोपों की वजह से मुझे काम की तलाश में अमेरिका तक जाना पड़ा क्योंकि यहां तो मुझे काम नहीं मिल रहा था। अब मैं चाहती हूं कि राखी जैसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
7 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
9 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
10 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
12 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
13 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
13 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines