Rakhi Sawant Birthday: जैसे ही ड्रामा क्वीन का नाम लिया जाता है तो सब समझ जाते हैं कि बात राखी सावंत की हो रही है। एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा अपने विवादों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। वो अच्छे से इस बात को जानती हैं कि आखिर लाइमलाइट में कैसे बने रह सकते हैं और इसका वो भरपूर फायदा भी उठाती हैं। आज राखी एक जाना पहचाना नाम है, लेकिन यहां तक आने के लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में कई बार बात की है। आइए आज हम भी राखी के बर्थडे के मौके पर उनके बारे में कुछ जान लेते हैं।
क्या है राखी का असली नाम
एक्ट्रेस इंडस्ट्री में राखी सावंत के नाम से ही फेमस हैं। लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है। दरअसल उनका असली नाम नीरू भेड़ा है जो उनके पेरेंट्स ने रखा था। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में राखी सावंत के नाम से अपनी पहचान बनाई। सावंत उनके दूसरे पिता का नाम था जिससे उनकी मां ने शादी की थी। फिर क्या था नीरू भेड़ा बन गईं राखी सावंत अगर उनके परिवार की बात करें तो वो बहुत गरीब थीं, और मुश्किल से उनके घर का गुजारा चलता था।
यह भी पढ़ें: ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने तीसरे दिन तोड़ा दम, ‘मंजुलिका’ के आगे ‘कंगुआ’ पस्त, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की हुई तरक्की
इंडस्ट्री के काले सच को किया उजागर
राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट में खुद इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में रेप जबरन नहीं होते बल्कि सहमति से होते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां खुद गंदे से कपड़े पहनकर आती हैं और अपनी बॉडी का प्रदर्शन करती हैं। काम के बदले वो खुद डायरेक्टर के संग संबंध बनाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उससे भी डायरेक्ट ने काम के बदले गंदी डिमांड की थी, हालांकि कई बार उसे उनके सामने हार माननी पड़ी।
धर्म बदल रचाई दूसरी शादी
राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी बिग बॉस 15 लोगों को अपने पति रितेश से सभी को मिलाया जिसे जान सभी हैरान हो गए। एक्ट्रेस का ये रिश्ता ज्यादा न चला और दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने हिंदू से मुस्लिम बन आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप निकाह किया।
जिसके लिए बदला धर्म उसी ने किया बदनाम
राखी आदिल के लिए हिंदू से मुस्लिम बनीं लेकिन आदिल ने उसी का फायदा उठाया। एक्ट्रेस ने एत इंटरव्यू में बताया था कि आदिल वो इंसान है जो किसी भी लड़की संग 6 महीने से ज्यादा नहीं रह सकता। वहीं उसने ये भी आरोप लगाया कि आदिल ने उसकी बेडरूम वाली वीडियो और फोटो लीक कवराई जिससे उसकी काफी बदनामी हुई।
यह भी पढ़ें: कांतारा चैप्टर 1 की स्टारकास्ट का भयानक हादसा, भरी बस पलटी, जानें कैसी है लोगों की हालत
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
10 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines