Rakhi Sawant Video Viral: राखी सावंत अक्सर ही अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. अब एक बार फिर से राखी अपने नए आउटफिट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. ना सिर्फ अपने आउटफिट बल्कि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि इंटरनेट पर राखी की चर्चा होने लगी. राखी के ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
राखी का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. पहले वीडियो में राखी के आउटफिट की चर्चा हो रही है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत नीले ड्रम से निकलती हैं और उन्होंने सिल्वर कलर का आउटफिट पहना है. इसके बाद सभी राखी को चीयर करते हैं. इस पूरे वीडियो में राखी बस अपनी आउटफिट को फ्लॉन्ट कर रही हैं.
क्या बोलीं राखी सावंत?
वहीं, अगर दूसरे वीडियो की बात करें तो दूसरे वीडियो में राखी ने जया बच्चन पर निशाना साधा है. इस वीडियो में राखी ने कहा कि ये ड्रम जया बच्चन जी के लिए, मैं इसमें उनको बिठा दूंगी, अगर मेरे पैप्स को कुछ बोला है जया जी ने तो, जया जी प्लीज आप पहले अपने कपड़े तो ठीक कर लो, फिर मेरे पैप्स को बोलना, आज पैप्स है, तो हम हैं. आई प्रॉउड ऑफ माई पैप्स, लव यू.
जया बच्चन ने पैपराजी पर दिया था बयान
अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. यूजर्स ने इस वीडियो पर हंसने वाली और दिल की इमोजी शेयर की है. हर कोई इस वीडियो पर हंसी वाले कमेंट्स कर रहा है. गौरतलब है कि हाल ही में जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई थी.
क्या बोलीं थीं जया बच्चन?
जया बच्चन ने अपने बयान में कहा था कि मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं, लेकिन पैप्स से मेरा रिश्ता बिल्कुल भी नहीं है. कौन हैं ये लोग? क्या इन्हें इस देश के मशहूर लोगों के लिए ट्रेन किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं, मैं मीडिया फैमिली से आती हूं, मेरे पिता एक पत्रकार थे.
जया का बयान
जया ने आगे कहा था कि ऐसे लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन ये जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट गंदे गंदे पैंट पहन के, हाथ में मोबाइल लेके, वे सोचते हैं कि उनके पास मोबाइल है और वो आपकी फोटो ले सकते हैं, जो चाहें कर सकते हैं और वो आप पर किस तरह के कमेंट्स करते हैं? ये लोग किस तरह के लोग हैं? कहां से आते हैं, किस तरह की शिक्षा है, क्या बैकग्राउंड है?
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पब में हुआ जबरदस्त हंगामा, ‘बैस्टियन’ में हुए बवाल का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines