Shilpa Shetty

Shilpa Shetty के पब में हुआ जबरदस्त हंगामा, 'बैस्टियन' में हुए बवाल का वीडियो वायरल

Shilpa Shetty Bengaluru Pub: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेंगलुरु वाले पब ‘बैस्टियन’ में जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस पूरे बवाल की अब इंटरनेट पर भी जमकर चर्चा हो रही है.

Shilpa Shetty Bengaluru Pub: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेत्री को लेकर चर्चा होती रहती है. इस बीच अब शिल्पा के बेंगलुरु वाले पब ‘बैस्टियन’ में बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ. इतना ही नहीं बल्कि इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो गया.

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और बिजनेसमैन सत्या नायडू इस वीडियो में नजर आ रहे हैं. जानकारी की मानें तो, बिल सेटलमेंट और सेवा को लेकर ये पूरा हंगामा हुआ है. इस वीडियो में धक्का-मुक्की और मारपीट भी होती नजर आई है. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को इसमें शामिल होना पड़ा. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ