Rakhi Sawant का पाकिस्तानी लवर कौन? जिसके साथ शादी और हनीमून की प्लानिंग

Who Is Rakhi Sawant Pakistani Lover: राखी सावंत इन दिनों एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं, इसके पीछे की वजह है उनका पाकिस्तान जाना वो भी शादी के लिए। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं वो जिसके साथ ड्रामा क्वीन की शादी से लेकर हनीमून तक की तैयारी…

Who Is Rakhi Sawant Pakistani Lover

Who Is Rakhi Sawant Pakistani Lover

विज्ञापन

Who Is Rakhi Sawant Pakistani Lover: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इन दिनों वो हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की सैर पर निकली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस और उनकी दोस्त हानिया आमिर के साथ गपशप करती नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं उनके ‘पाक’ जाने की एक वजह और है जो सामने आ गई है। अरे जरा दिल थाम लें क्योंकि अब हम जो बताने जा रहे हैं उससे राखी के चाहने वालों का दिल टूटने वाला है। जी हां वो वहां पर शादी के मकसद से गई हैं, तो चलिए जान लेते हैं कौन है वो शख्स जिसने राखी को किया प्रपोज जिसके साथ शादी से लेकर हनीमून तक की हुई प्लानिंग।

राखी ने फिर बनाया शादी का मन

राखी सावंत लाइमलाइट में आना बखूबी जानती हैं। इन दिनों वो एक बार फिर से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं क्योंकि पाक में अपनी तीसरी शादी के मकसद से जो गई हैं। राखी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई सारे वीडियो और फोटो शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने बताया है कि वो डोडी खान (Dodi Khan) से शादी का मन बना रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss विनर जिसने खाई जेल की हवा, पत्नी को धोखा देने का लगा आरोप

डोडी खान के इस विडियो ने मचाई सनसनी

राखी सावंत का नाम अब तक कई सारे लोगों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन हर बार उनके बसे बसाए घर को किसी की नजर ही लग गई है।

विज्ञापन

अब एक बार फिर से राखी ने नया हमसफर चुन लिया है जिसके साथ वो शादी करने वाली हैं। उनके इंस्टा पर डोडी खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बोल रहे हैं कि किसने कहा एक्स को भुलाया नहीं जा सकता, बस नेक्स्ट मस्त होना चाहिए। इसके बाद गाना प्ले होता है। इस वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं डोडी खान जिसके साथ राखी की शादी से हनीमून तक की तैयारी

राखी सावंत का नाम जिस इंसान के साथ जोड़ा जा रहा है वो है डोडी खान। दरअसल डोडी पाकिस्तान के फेमस एक्टर हैं जिनके साथ राखी का ऑनलाइन इंट्रैक्शन हुआ था। डोडी खान फेमस मॉडल भी हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

विज्ञापन

राखी सावंत ने उसके साथ शादी से लेकर हनीमून तक की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि शादी पाकिस्तान में होगी, रिसेप्शन भारत में होगा और हम हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। इसके बाद हम दुबई में सेटल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ