Saif Ali Khan Case में ‘खुकुमनी शेख’ का क्या रोल? जानें मुंबई पुलिस की नई थ्योरी

Saif Ali Khan Attack Case New Update: सैफ अली खान केस में नया अपडेट सामने आया है जिसमें एक महिला का नाम केस से जुड़ा है जिसका सिम कार्ड आरोपी के पास था और वो उसे इस्तेमाल कर रहा था।

Saif Ali Khan Attack Case New Update

Saif Ali Khan Attack Case New Update

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case New Update: सैफ अली खान (Saif Ali Khan Case) केस में हर दिन नया अपडेट आ रहा है। अब एक महिला के बारे में पता चला है जिसका सिम कार्ड आरोपी ने इस्तेमाल किया था। बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम पास से उस महिला का सिम मिलने के बाद से ही सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सोमवार को उस महिला से पूछताछ भी की जिसमें उनसे  बताया कि उसका फोन खो गया था।

‘खुकुमनी शेख’ का सैफ अली खान केस में क्या रोल

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान केस में अब खुकुमनी शेख नामक महिला का नाम सामने आया है जिसका सिम कार्ड आरोपी शरीफुल के पास से मिला है। ये वही नंबर है जिससे शरीफुल ने बांग्लादेश में अपने घर पर परिवार में फोन करने के लिए किया था। महिला का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने दावा किया कि उसका मोबाइल फोन 3 साल पहले खो गया था जब वो कोलकाता की यात्रा कर रही थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका सेलफोन खो गया था। महिला ने भी आरोपी को पहचानने से इंकार किया है।

विज्ञापन

आरोपी 29 जनवरी तक है पुलिस रिमांड में

हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। जब वह सैफ अली खान के सतगुरु शरण बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में डकैती के इरादे से घुसा था और उसके साथ हाथापाई के दौरान उसने अभिनेता पर चाकू से हमला कर दिया था। वह फिलहाल 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन

अवैध रूप से भारत में घुसा था आरोपी

जान लें कि बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर अवैध रूप से भारत में घुसा था। वो पिछले साल भारत आया और उसने यहां रहते हुए किसी और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि  100 प्रतिशत यकीन है कि यह शरीफुल ही असली आरोपी है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था, उन्होंने कहा कि वह हैकसॉ ब्लेड और चाकू से लैस था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ