Rakesh Roshan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उन्हें अचानक मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर ने फैंस को टेंशन में डाल दिया था। बाद में राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें एंजियोप्लास्टी की वजह से एडमिट कराया गया था। आइए जानते हैं कि अब राकेश रोशन की तबीयत कैसी है?
राकेश रोशन का हेल्थ अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 जुलाई को राकेश रोशन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इस वजह से उन्हें अचानक मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। डॉक्टर ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया था। अब अपडेट है कि राकेश रोशन की तबीयत में पहले से सुधार है और वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: War 2 पूरी करते ही Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad को दिया वक्त, मूवी डेट पर पहुंचा कपल
सुनैना रोशन ने क्या कहा?
उधर, राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता को ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सुनैना ने कहा, ‘पापा की एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब वह ठीक हो रहे हैं और टेंशन वाली बात नहीं है।’ सुनैना ने यह भी बताया कि राकेश रोशन डॉक्टर की निगरानी में हैं और रेस्ट कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन पिता का रख रहे ध्यान
बता दें कि ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बहन सुनैना रोशन के साथ मिलकर अपने पापा राकेश रोशन की हेल्थ का पूरा ध्यान रख रहे हैं। दूसरी ओर वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। ये साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में हैं। ‘वॉर 2’ अगले महीने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines