पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) का आज यानी कि 8 अक्टूबर को निधन हो गया. उन्होंने महज 35 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. 12 दिनों पहले ही उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे. जहां फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे वहीं, उनकी मौत की खबर ने सभी को मायूस कर दिया है. इतना ही नहीं, पंजाबी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. एक के बाद एक सेलेब्स उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. इस लिस्ट में गुरदास मान समेत सोनम बाजवा और गुरु रंधावा जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं. चलिए बताते हैं किसने क्या कहा.
निशब्द हुए गुरदास मान
राजवीर जवंदा के निधन पर पंजाब के मशहूर सिंगर गुरदास मान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और शोक जताया है. राजवीर की मौत से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है. वह निशब्द हो गए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजवीर जवंदा की फोटो शेयर की और इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि इस शख्स के जाने से मैं क्या महसूस कर रहा हूं.’
यह भी पढ़ें: 3 घंटे 40 मिनट का होगा ‘बाहुबली द एपिक’ का रन टाइम, सिनेमाघरों में इस दिन देगी दस्तक
सरगुन मेहता ने जताया दुख
सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर सरगुन मेहता ने भी दुख जताया है. एक्ट्रेस ने सिंगर के परिवार के लिए प्रार्थना की कि वह इस सदमे को सह सकें. सरगुन ने राजवीर जवंदा की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘बहुत जल्दी बहुत दूर चले गए. आपकी आवाज पूरे पंजाब में हमेशा गूंजती रहेगी. वाहेगुरू आपकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को शक्ति दें.’
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 45 मिनट की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म, जो OTT पर भी रही अंडररेटेड; एक ट्विस्ट से बदल जाएगी पूरी कहानी
गिप्पी ग्रेवाल ने शेयर की पोस्ट
सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर गिप्पी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. गिप्पी ग्रेवाल ने राजवीर जवंदा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘असहनीय खबर है. इससे मेरे दिल पर गहरा झटका लगा है. मेरे भाई राजवीर, आपके आखिरी दिन इतने कठिन थे. आपने इतनी ताकत दिखाई. आप हमेशा हमारे दिलों, यादों और आत्माओं में रहेंगे.’
नीरू बाजवा ने क्या लिखा?
इसके साथ ही नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर राजवीर जवंदा की तस्वीर शेयर कर दुख जताया. उन्होंने लिखा, ‘इस खबर ने दिल तोड़ दिया. कम उम्र में चले गए. राजवीर जवंदा के परिवार और प्रियजनों के लिए गहरी संवेदनाएं भेज रही हूं. आपको शक्ति और शांति मिले. आप कभी भुलाए नहीं जा सकोगे.’
क्या बोले गुरु रंधावा?
वहीं, इस लिस्ट में गुरु रंधावा का नाम भी शामिल है. सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर सिंगर गुरु रंधावा ने दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उनके पूरे परिवार को सांत्वना. ये बेहद दुखद खबर है. मुझे याद है कि उनकी पहली परफॉर्मेंस की रील देखकर उन्हें टेक्स्ट किया था.’
इस लिस्ट में सोनम बाजवा का भी नाम शामिल है. सिंगर राजवीर जवंदा के निधन के बाद सोनम बाजवा इंस्टाग्राम पर सिंगर की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘एक यंग, टैलेंटेड और खूबसूरत आत्मा बहुत जल्द चली गई. तुम्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. रेस्ट इन पीस.’
यह भी पढ़ें: ‘एक औरत की सनक देखेगा…’, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जुनूनी लव स्टोरी
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
58 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines