1 घंटे 45 मिनट की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म, जो OTT पर भी रही अंडररेटेड; एक ट्विस्ट से बदल जाएगी पूरी कहानी

बॉलीवुड की फिल्म ओटीटी पर भी अंडररेटेड रही. इस फिल्म में आपको एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा जो कहानी ही बदल देगा. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Rajkummar rao trapped movie, trapped movie on z5, rajkummar rao survival drama movie

बॉलीवुड की इस मूवी में दिखेगा सर्वाइवल ड्रामा

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो काफी अंडररेटेड रही हैं. ये फिल्में रिलीज होने के टाइम पर फ्लॉप साबित हुईं लेकिन इनकी कहानी ने ऑडियंस के दिल पर अलग छाप छोड़ी. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है. ओटीटी पर छुपी इस फिल्म की कहानी एक ट्विस्ट से घूम जाएगी. राजकुमार राव फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं और उन्हीं के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी भी घूमती है. हम साल 2016 में आई ‘ट्रैप्ड’ मूवी की बात कर रहे हैं. इसकी कहानी देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा. चलिए मूवी की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शौर्य नाम के लड़के पर बेस्ड है, जिसका किरदार राजकुमार राव ने निभाया है. कॉल सेंटर में काम करने वाला शौर्य की गर्लफ्रेंड नूरी की शादी तय हो जाती है. शादी के एक दिन पहले शौर्य नूरी को भागकर उससे शादी करने का प्लान बनाता है. वो इसके लिए एक नया और सस्ता फ्लैट ढूंढता है. इस दौरान शौर्य की मुलाकात एक इंसान से होती है जो शौर्य को ‘स्वर्ग’ नाम के खाली पड़े अपार्टमेंट में एक फ्लैट दिखाता है. ये अपार्टमेंट कानूनी लड़ाई की वजह से बंद होता है.

विज्ञापन

ट्विस्ट से बदल जाती है कहानी

शौर्य जैसे ही फ्लैट देखने अकेले जाता है तो उस दौरान शौर्य के फोन की बैटरी खत्म हो जाती है. जब वो चार्जिंग प्वॉइंट ढूंढता है तो अपार्टमेंट में बिजली ही नहीं होती और वो फ्लैट में लॉक हो जाता है. बाहर से फ्लैट का गेट बंद हो जाता है जिसके बाद शौर्य का कनेक्शन बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कट जाता है. अब वो इस फ्लैट में फंस जाता है और बाहर निकलने का ट्राई करता है. शौर्य की सारी मुश्किलें नाकाम हो जाती हैं. खाना-पीना खत्म होने के बाद वो जिंदा रहने के लिए चींटियां और कबूतर खाने लगता है. बारिश होने पर वो पानी जमा कर पानी पीता है. इस दौरान अकेलेपन में रहने से उसकी दोस्ती एक चूहे से हो जाती है. अब मूवी की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि शौर्य इस बंद फ्लैट से खुद को कैसे बाहर निकालता है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर मौजूद फिल्म?

मूवी के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आप इस मूवी को जी5 पर देख सकते हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो राजकुमार राव के साथ-साथ फिल्म में गीतांजलि थापा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. विक्रमादित्य मोटवानीये के डायरेक्शन में बनी इस मूवी की शूटिंग एक ही फ्लैट में हुई है. फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे. पूरी फिल्म को राजकुमार राव ने अपने कंधे पर उठाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ