मशहूर हरियाणवी सिंगर के इन गानों पर आज भी खूब झूमती है पब्लिक, ये हैं राजू पंजाबी के सुपरहिट गाने

Raju Punjabi Hit Songs

Raju Punjabi Hit Songs

Raju Punjabi Hit Songs: आज सुबह हरियाणवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई। हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया, उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

राजू लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। राजू का इलाज चल रहा था, लेकिन फिर उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजू के निधन से उनके फैंस बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

बेहद शानदार कलाकार थे राजू पंजाबी

राजू हरियाणवी इंडस्ट्री के बेहद शानदार कलाकार थे और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए। फैंस को राजू के गाने बेहद पसंद आते हैं और फैंस में उनके गानों के लिए अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

विज्ञापन

हरियाणा से लेकर यूपी, राजस्थान तक राजू के गानों की धूम

राजू के कई सुपरहिट गाने हैं, जिसमें सॉलिड बॉडी, ठाडा भरतार, तू चीज लाजवाब जैसे गाने शामिल है। राजू की धूम हरियाणवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक थी और उन्होंने अपने गानों से ना सिर्फ हरियाणा बल्कि यूपी, राजस्थान और दिल्ली तक में तहलका मचा रखा था। चलिए जान लेते हैं राजू के कुछ हिट गानों के बारे में…

ये हैं राजू के हिट गाने

1. देसी देसी ना बोल्या कर

देसी देसी ना बोल्या कर गाने को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज है, फैंस को ये गाना बेहद पंसद है और सोनोटेक के यूट्यूब पर इस गाने के 38 मिलियन व्यूज है। साथ ही आज भी इस गाने को लेकर फैंस में वही क्रेज है और लाखों लोग आज भी इस गाने पर खूब रील्स बनाते हैं।

विज्ञापन
2. ठाडा भरतार

बता दें कि राजू के कई गानों में सपना चौधरी ने भी अपना जलवा दिखाया है और वो सभी गाने सुपरहिट भी रहे हैं। उन्हीं में से एक है ठाडा भरतार, इस गाने का क्रेज फैंस में आज भी दोगुना है।

3. सॉलिड बॉडी

राजू का गाना सॉलिड बॉडी जब आया था तो इसने तहलका मचा दिया था। फैंस में इस गाने का अलग ही क्रेज और इस गाने की सबसे खास बात ये है कि आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है और ये फैंस को उतना ही पसंद है।

विज्ञापन
4. तू चीज लाजवाब

जब से ये गाना आया है तब से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और फैंस को बेहद पसंद है। इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं और हमेशा शादियों में इसको बजाया भी जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ