Rajpal Yadav Viral Video: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। जब भी राजपाल यादव का नाम आता है तो फैंस को उनका कोई न कोई कॉमेडी रोल ही याद आता है। राजपाल यादव की इमेज एक मजेदार एक्टर के रूप में बनी हुई है, वो एक्टर जो अक्सर लोगों को हंसाता है और सबके चेहरों पर मुस्कान ले आता है। लेकिन अब उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
राजपाल यादव का वीडियो हुआ वायरल
अब राजपाल यादव का एक अलग ही रूप दुनिया के सामने आया है। वो बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं और एक पत्रकार के साथ ऐसी हरकत कर रहे हैं जिसके कारण उन्हें अब सबके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक्टर जर्नलिस्ट का फोन छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उन्हें इतना गुस्सा क्यों आया कि वो खुद को रोक नहीं पाए चलिए इसके पीछे का कारण भी जानते हैं और पता लगाते हैं कि आखिर एक्टर से ऐसा क्या पूछ लिया गया कि वो अपना आपा खो बैठे?
गुस्से में झपट्टा पत्रकार का फोन
दरअसल, ये सब बवाल उनके दिवाली पोस्ट को लेकर हो रहा है। पत्रकार ने एक्टर से उनके दिवाली पोस्ट पर मांगी हुई माफी को लेकर जिक्र किया जिसके बाद उनका ये रिएक्शन आ गया। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्टर कुछ लोगों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। उनसे पहले पत्रकार एक सवाल करता है कि आपकी आने वाली फिल्म कौन-सी है और कौन-सी फिल्म आ चुकी है? इसके जवाब में एक्टर कहते हैं- ‘हर डेढ़ महीने में एक फिल्म देखने को मिलेगी।’ इसके बाद वो शख्स पूछता है, ‘अभी हाल ही में दिवाली से पहले आपका एक बयान आया था जिसमें…’ इससे पहले कि वो जर्नलिस्ट अपना सवाल पूरा करता राजपाल यादव को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने वो फोन पर झपट्टा मारकर उसे गिराने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Govinda ने इस साल क्यों नहीं मनाई दिवाली? पत्नी सुनीता ने हालत को लेकर किया खुलासा
दिवाली वाले वीडियो पर मचा था बवाल
आपको बता दें, अगर आप नहीं जानते तो हाल ही में राजपाल यादव ने फैंस से खास अपील की थी कि इस साल वो दिवाली पर पटाखे न जलाएं। पटाखों के कारण एयर और नॉइज पॉल्यूशन होता है। उनका ये वीडियो आने के बाद लोगों ने उन्हें इतना ट्रोल किया कि एक्टर को ये पोस्ट ही डिलीट करना पड़ गया। इसके बाद उन्होंने एक नया वीडियो भी जारी किया और उन्होंने फैंस को कहा कि उनके वीडियो के कारण जिसको भी ठेस पहुंची है वो उनसे माफी मांगना चाहते हैं। उनका इरादा दिवाली को फीका करने का बिल्कुल भी नहीं था।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines