बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव एक फिर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, कुछ समय पहले उन्हें 9 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए समय मिला था. इतना ही नहीं इस मामले में कोर्ट से उन्हें जमानत भी दी गई थी. लेकिन कोर्ट के आदेश का बार-बार उल्लंघन करने के कारण एक्टर एक फिर नई मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर की सजा को बरकरार रखा है और उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है.
यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बनी 2 घंटे 20 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा, फैंस जमकर कर रहे तारीफ
राजपाल यादव को कितने दिन की मिली सजा
दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के वकील ने ANI से बात करते हुए कहा, ‘आज राजपाल यादव द्वारा दायर मामले में कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार एक्टर राजपाल यादव के द्वारा दायर 21 मामले को पूरी तरह खारिज कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सेशंस कोर्ट के आदेश को जारी रखा है. कोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. इतना ही नहीं उन्हें हर मामले के लिए 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश जारी किया है.
यह भी पढ़ें: Marco से 10 गुना ज्यादा खौफनाक है SonyLIV की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग
कोर्ट ने क्या कहा?
आपको बता दें कि तीन महीने की जेल की सजा एक साथ चलने वाली है. इस मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव भी आरोपी थीं. लेकिन उस मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश जारी किया है. कोर्ट का फैसला आते ही राजपाल यादव के वकील ने प्रोबेशन की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया. कोर्ट ने इस बात पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है, जब एक्टर राजपाल यादव ने कहा था, कि 5 बार जेल जाने के तैयार है लेकिन एक पैसा भी नहीं वापस देंगे. हाल ही में एक्टर राजपाल यादव फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टु द जंगल’ में नजर आए हैं, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. ‘वेलकम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines