---विज्ञापन---

‘पैसा नहीं दूंगा…’ राजपाल यादव के बयान पर कोर्ट सख्त, कर्ज के साथ लगाया भारी जुर्माना

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को चेक बाउंस मामले में 3 महीने की सजा सुनाई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव एक फिर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, कुछ समय पहले उन्हें 9 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए समय मिला था. इतना ही नहीं इस मामले में कोर्ट से उन्हें जमानत भी दी गई थी. लेकिन कोर्ट के आदेश का बार-बार उल्लंघन करने के कारण एक्टर एक फिर नई मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर की सजा को बरकरार रखा है और उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बनी 2 घंटे 20 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा, फैंस जमकर कर रहे तारीफ

---विज्ञापन---

राजपाल यादव को कितने दिन की मिली सजा

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के वकील ने ANI से बात करते हुए कहा, ‘आज राजपाल यादव द्वारा दायर मामले में कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रख लिया है. उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार एक्टर राजपाल यादव के द्वारा दायर 21 मामले को पूरी तरह खारिज कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सेशंस कोर्ट के आदेश को जारी रखा है. कोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. इतना ही नहीं उन्हें हर मामले के लिए 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश जारी किया है.

यह भी पढ़ें: Marco से 10 गुना ज्यादा खौफनाक है SonyLIV की ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग

---विज्ञापन---

कोर्ट ने क्या कहा?

आपको बता दें कि तीन महीने की जेल की सजा एक साथ चलने वाली है. इस मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव भी आरोपी थीं. लेकिन उस मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश जारी किया है. कोर्ट का फैसला आते ही राजपाल यादव के वकील ने  प्रोबेशन की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया. कोर्ट ने इस बात पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है, जब एक्टर राजपाल यादव ने कहा था, कि 5 बार जेल जाने के तैयार है लेकिन एक पैसा भी नहीं वापस देंगे. हाल ही में एक्टर राजपाल यादव फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टु द जंगल’ में नजर आए हैं, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. ‘वेलकम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है.

First published on: Jul 11, 2026 04:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola