Rajkummar Rao On Kabir Singh: बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कबीर सिंह’ जब रिलीज हुई थी तो काफी विवाद हुआ था। एक तरफ इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए तो दूसरी तरफ फिल्म के एक सीन को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। जब कबीर अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति को बीच सड़क थप्पड़ मारता है और प्रीति चुप-चाप मार खाती है ये देखकर दर्शक भड़क उठे थे और सभी ने फिल्म का विरोध किया था। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का रिएक्शन सामने आया है।
क्या थप्पड़ सीन दे पाते राजकुमार राव?
राजकुमार राव ने रिवील किया है कि शाहिद कपूर की जगह अगर वो इस फिल्म में होते तो वो क्या करते? क्या वो इतनी डार्क फिल्म का हिस्सा बनते और जब उन्हें ये थप्पड़ सीन शूट करना पड़ता तो उनका क्या रिएक्शन होता? बता दें, एक्टर का कहना है कि वो ये सब शायद कभी भी नहीं कर पाते। राजकुमार राव का दावा है कि उनके लिए एक लड़की को सीन में थप्पड़ मारना बहुत मुश्किल होता और शायद ये नहीं कर पाते। इसके अलावा भी उन्होंने काफी कुछ कहा है।
राजकुमार राव ने कबीर सिंह को लेकर किया दावा
राजकुमार राव ने इस फिल्म को लेकर आगे ये भी कहा कि अगर वो ये फिल्म करते तो वो इसके डायरेक्टर के साथ सीन को लेकर खूब चर्चा करते, उन्हें इसे लेकर समझाने की कोशिश करते, अगर ये किरदार के लिए बेहद जरूरी न हो। यानी राजकुमार राव के लिए ये थप्पड़ सीन देना और शहीद कपूर की तरह इंटेंसिटी दिखाना आसान नहीं होता। बता दें, शाहिद ने ये किरदार कुछ ऐसे निभाया था कि लोग फिल्म देखने के बाद उनसे ही नफरत करने लगे थे और यही अच्छी एक्टिंग की असली पहचान है।
यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu ने खुद को तोहफे में दी चमचमाती लग्जरी गाड़ी? तस्वीर हुई वायरल
शाहिद से पहले किसे ऑफर हुए था रोल?
आपको बता दें, इस फिल्म में कबीर सिंह के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहिद कपूर नहीं थे। बल्कि उनसे पहले इस किरदार के लिए एक्टर रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया था। रणवीर सिंह ने हालांकि ये किरदार निभाने से इंकार कर दिया था क्योंकि ये काफी डार्क था और इस फिल्म को करने के बाद लोग उन्हें पसंद नहीं करते। ऐसे में ये रोल बाद में शाहिद के पास आ गया और उन्होंने बखूबी इसे निभाया।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines