हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

खाली हाथ नहीं Guns And Gulaabs का दूसरा सीजन लेकर आ रहे Rajkummar Rao, 'पाना टीपू' बन फिर करेंगे एंटरटेन

Rajkummar Rao, Guns And Gulaabs season 2: नेटफ्लिक्स ने ‘गन्स एंड गुलाब्स’ के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है।

विज्ञापन
instagram

Rajkummar Rao, Guns And Gulaabs season 2: साल 2023 में 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज रिलीज हुई, जिसका नाम है ‘गन्स एंड गुलाब्स’। इस क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब फैंस के लिए इसे लेकर बड़ी खुशखबरी है।

जी हां, क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का दूसरा सीजन आने वाला है और राजकुमार राव एक बार फिर से ‘पाना टीपू’ के रोल में दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने एक महीने तक क्यों छुपाई बेटियों के जन्म की गुडन्यूज? अब एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि खाली हाथ नहीं, ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का नया सीजन लेके आए हैं, #GunsAndGulaabs सीजन 2 केवल नेटफ्लिक्स पर आ रहा है! इस पोस्ट के साफ है कि जल्द ही एंटरटेन का डबल डोज मिलने वाला है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

नेटफ्लिक्स के इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि देखो वो आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि वॉव डबल मजा डबल गन्स डबल गुलाब्स। तीसरे यूजर ने लिखा कि नेटफ्लिक्स आज का दिन बना दिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि जैसे ही ‘गन्स एंड गुलाब्स’ के दूसरे सीजन की एनाउंसमेंट हुई तो फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई।

‘पाना टीपू’ के रोल में फिर नजर आएंगे Rajkummar Rao

बता दें कि ‘गन्स एंड गुलाब्स’ के दूसरे सीजन में भी राजकुमार राव ‘पाना टीपू’ के रोल में नजर आएंगे। फैंस को इस सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इसके पहले पार्ट ने भी दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। वहीं, अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें