Rubina Dilaik ने एक महीने तक क्यों छुपाई बेटियों के जन्म की गुडन्यूज? अब एक्ट्रेस के पति ने किया खुलासा

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Kids Edha and Jeeva: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपनी बेटियों की जन्म की गुडन्यूज एक महीने तक क्यों छुपाई?

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla

instagram

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Kids Edha and Jeeva: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने हाल ही में अपनी जुड़वा बेटियों के जन्म की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

विज्ञापन

कपल ने बीते दिन यानी 27 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी है। अब अभिनव शुक्ला ने खुलासा किया है कि आखिर कपल ने एक महीने तक इस गुडन्यूज को क्यों हाइड किया? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव शुक्ला ने किया खुलासा

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए अभिनव ने इस बारे में बात की और बताया कि आखिर कपल ने बेटियों के जन्म की खुशखबरी एक महीने तक क्यों छुपाई? अभिनव ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि हमारी बेटियों का जन्म 27 नवंबर के दिन हुआ था। उस दिन हमने अपनी बेटियों का स्वागत किया। अपनी बेटियों के जन्म से हम बहुत खुश हैं और लक्ष्मी मां के आशीर्वाद से हमारे जीवन में खुशियां भर गई है। हमारी बेटियों का नाम एधा और जीवा है।

विज्ञापन

मां और बच्चे दोनों हेल्दी रहे- अभिनव 

आपने एक महीने तक इसे शेयर क्यों नहीं किया? इस सवाल पर अभिनव ने कहा कि सबसे पहले बच्चों की हेल्थ थी और मैं ये चाहता था कि मां और बच्चे दोनों ही हेल्दी रहें। भगवान के आशीर्वाद से दोनों हेल्दी है। इसके आगे अभिनव ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे फैंस और दोस्त ये जानने के लिए बेकरार थे और इसलिए अब हमने सबके साथ इसे साझा किया है।

विज्ञापन

मैं अपनी बेटियों के साथ घंटों बिताना चाहता हूं- अभिनव 

अभिनव ने अपनी बेटियों के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उनके साथ घंटों बिताना पसंद करता है। उनका हर एक रिएक्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं शब्दों में नहीं बता सकता कि ये कैसा अनुभव है और किस तरह फील होता है। हमारी दोनों बेटियों बहुत सुंदर है और उनकी पर्सनैलिटी भी बहुत अलग है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ