Rajkummar Rao: हर बच्चा अपना मां-बाप के लिए वो सब करना चाहता है, जिसका सपना उसके पेरेंट्स ने देखा हो। फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर कोई सितारा ही क्यों ना हो। हालांकि जब कोई अपने पेरेंट्स के सपने को पूरा नहीं कर पाता है, तो वो इस गिल्ट में हमेशा रहता है और हर वो कोशिश करता है, जिससे वो अपने मां-बाप के सपने को पूरा कर सके। एक ऐसा ही किस्सा बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार राव से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला?
राजकुमार राव का इमोशनल वीडियो
दरअसल, बात उस वक्त ही है जब राजकुमार राव की मां का निधन हुआ था। सोशल मीडिया पर राजकुमार का एक वीडियो है, जिसमें वो इस बारे में बात भी कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में राजकुमार कहते हैं कि जब मैं ‘न्यूटन’ की शूटिंग कर रहा था तो उस दौरान उनका देहांत हो गया था। उनका हमेशा से एक सपना था कि मुझे ना तू बस अमिताभ बच्चन से मिलाना। जब ये हुआ तो मैं बहुत शर्मिंदा हुआ कि मैं अपनी मां को कभी आपसे मिला नहीं पाया।
अमिताभ बच्चन ने किया ये काम?
वीडियो में राजकुमार आगे कहते हैं कि मुझे उनके लिए कुछ स्पेशल करना था और उसी दिन रात को मैं आपसे संपर्क में आया और मैंने आपको बताया ऐसा। मैंने आपसे कहा कि अमित जी अगर आप कुछ या एक छोटा-सा वीडियो अगर उनके लिए बनाकर भेज दें, वो वीडियो बस उनके और आपके बीच में ही रहेगा। उनके सिवा और कोई उस वीडियो को नहीं देखेगा।
राजकुमार ने बिग बी को किया थैंक्स
मैं बस उनकी फोटो के सामने ये वीडियो प्ले कर दूंगा और आप जो भी बोलना चाहे। आपने तुरंत वो वीडियो बनाकर भेजा था। सर कमाल की बात तो ये है कि वो वीडियो मैंने उनके सामने चलाया, लेकिन पता नहीं किस वजह से वो वीडियो खुद ब खुद पेनड्राइव से गायब हो गया। राजकुमार की इस बात पर खुद बिग बी हैरान रह जाते हैं। राजकुमार ने आगे कहा कि आपने जो किया है, उसके लिए थैंक यू सो मच।
कब का है वीडियो?
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस इमोशनल वीडियो को खूब प्यार दिया है और अमिताभ बच्चन ही तारीफ की है। बता दें कि इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि ये वीडियो अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो केबीसी के 13वें सीजन के एक एपिसोड का है। इस दौरान राजकुमार राव अपनी फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का प्रमोशन करने के लिए अभिनेत्री कृति सेनन के साथ शो में गए थे।
यह भी पढ़ें- इंडस्ट्री में सबसे कंजूस कौन? Farah Khan ने Kapil Sharma के शो में किया खुलासा
संबंधित खबरें
'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
1 hr agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
2 hrs ago'मुझे किडनैप कर लिया...', 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चौधरी के साथ हुई बदसलूकी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
6 hrs agoप्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
7 hrs agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
8 hrs agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
9 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines