इंडस्ट्री में सबसे कंजूस कौन? Farah Khan ने Kapil Sharma के शो में किया खुलासा

Farah Khan: इन दिनों सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फराह ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में सबसे कंजूस कौन हैं? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि फराह ने क्या कहा?

Farah Khan

Farah Khan

Farah Khan: हिंदी सिनेमा के कई सितारे ऐसे हैं, जो अक्सर किसी ना किसी के बारे में कुछ ऐसा रिवील कर देते हैं, जो चर्चा में आ जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो फराह खान का भी है। इस वीडियो में फराह खान इंडस्ट्री में सबसे कंजूस कौन है ये रिवील कर रही हैं। फराह ने इसका खुलासा कहीं और नहीं बल्कि कपिल शर्मा के शो में किया है। अब अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आखिर कौन है वो जिसे इंडस्ट्री का सबसे कंजूस इंसान कहा जाता है? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

इंडस्ट्री में सबसे कंजूस कौन?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह खान कहती हैं कि मैं बता सकती हूं कि इंडस्ट्री का सबसे कंजूस इंसान कौन है? इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कौन है, तो इस पर फराह कहती हैं कि एक ही इंसान है यार ‘चंकी पांडे’। कसम से मेरा फोन लाओ, मैं अभी उसको पोन करके 500 रुपये मांगूगी।

विज्ञापन

फराह ने किया खुलासा

इस पर कपिल झट से कहते हैं कि फराह मैम का फोन दो जरा और फराह चंकी पांडे को फोन लगाती है और स्पीकर पर डालती हैं। हेलो चंकी, मैं फराह बोल रही हूं और मुझे 500 रुपये की जरूरत है। इस पर चंकी जवाब देते हैं कि तो एटीएम जाओ ना। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद फराह कहती हैं कि चंकी 50 रुपये ही दे दे यार, तो उधर से आवाज आती है कि हेलो, कौन चाहिए?

यूजर्स ने भी लिए मजे

चंकी के इस जवाब पर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो पर यूजर्स का जमकर रिएक्शन आया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि चंकी को पहले से पता था कि फराह ड्रामा कर रही है और इसलिए उन्होंने भी कॉमेडी में ही जवाब दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि चंकी ने तो मजा दिला दिया। तीसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स इस वीडियो पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आते रहते हैं वीडियो

हालांकि इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो अभी का नहीं है और पुराना है। सोशल मीडिया पर इस तरह के बहुत सारे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें बॉलीवुड के सितारे ही इंडस्ट्री के लोगों के बारे में फनी चीजें रिवील करते रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ