Pahalgam हमले पर Rajkumar Rao का भड़का गुस्सा, बोले- बहुत मुश्किल है सब भुलाना

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। राजकुमार राव ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

Rajkumar Rao on Pahalgam Terror Attack

Rajkumar Rao on Pahalgam Terror Attac

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में वो अपनी को-स्टार वामीका गब्बी के साथ लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में जब उनसे हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सवाल किया गया तो राजकुमार राव का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने न सिर्फ हमले की निंदा की बल्कि पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी बिजी की।

राजकुमार राव ने कही दिल की बात 

राजकुमार राव ने कही दिल की बात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजकुमार ने कहा कि पहलगाम जैसी घटनाएं बेहद दुखद और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा, ‘हम जब भी इन घटनाओं के बारे में सोचते हैं, दिमाग से वो भयावह दृश्य हटते नहीं। अलग-अलग एंगल से सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरों को देखकर दिल दहल जाता है।’ उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए एक गहरा जख्म छोड़ जाती हैं जिसे भरने में समय लगता है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)

सोशल मीडिया पर भी जताया गुस्सा

राजकुमार राव ने पहलगाम हमले के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस घटना पर दुख जताया था। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और सभी शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की थी। उनका कहना था कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए, चाहे वो किसी भी धर्म या समुदाय से हो।

पहलगाम हमला कब हुआ?

22 अप्रैल 2025 को मिनी स्विट्जरलैंड कही जाने वाली पहलगाम की बायसरण वैली में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने पुरुषों को निशाना बनाकर मार डाला और महिलाओं और बच्चों से कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस घटना की जानकारी पहुंचाएं। इस अमानवीय घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

विज्ञापन

राजकुमार राव का मैसेज

आखिर में राजकुमार राव ने अपने बयान में ये भी कहा कि ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए हमें एकजुट रहना चाहिए और शांति और सौहार्द बनाए रखना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि शोक में डूबे परिवारों को इस मुश्किल घड़ी से उबरने की ताकत मिलेगी और देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ