Rajkummar Rao: कुछ ही दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने दस्तक दी थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर धमाका किया और खूब नोट छापे। फिल्म ने बंपर कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। इस बीच अब कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इस फिल्म के सक्सेस के बाद राजकुमार राव ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब इस पर खुद राजकुमार ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
फीस बढ़ाने पर बोले राजकुमार
दरअसल, हाल ही में राजकुमार राव ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत के दौरान फीस के बढ़ाने को लेकर अपनी बात रखी। राजकुमार ने कहा कि क्या मैं पागल हूं, जो अपने फिल्म मेकर्स पर बोझ डालूंगा। उन्होंने कहा कि पैसा सिर्फ बाइप्रोडक्ट है। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे राजकुमार ने कहा कि हर रोज आंकड़े आते हैं और मैं रोज पढ़ता हूं।
मुझमें कोई बदलाव नहीं आएगा- राजकुमार
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने से एक एक्टर के तौर पर मुझमें कोई बदलाव नहीं आएगा। राजकुमार ने कहा कि मैं अपनी पूरी लाइफ काम करना चाहता हूं और यही वजह है जो मैं इस तरह के रोल्स ढूंढता हूं। गौरतलब है कि बीते कुछ टाइम से कहा जा रहा था कि राजकुमार राव ने ‘स्त्री 2’ की सक्सेस के बाद अपनी फीस में एक-दो नहीं बल्कि पांच करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है।
फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
हालांकि ऐसा नहीं है और एक्टर ने साफ कर दिया है कि ये सब रूमर्स हैं। बता दें कि फिल्म ‘स्त्री 2’ को 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म राजकुमार ने बेहद कमाल का काम किया है और उनकी खूब तारीफ भी हुई थी। फिल्म ने कमाई के मामले में भी खूब तारीफ बटोरी। इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 857.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
लोगों ने की फिल्म की खूब तारीफ
फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और बेहद आसानी से ये फिल्म अपना बजट निकालकर बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुन कमाई करती रही। अभी भी इस फिल्म और इसकी कास्ट की खूब तारीफ होती है।
यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- जो लोग बुरे हैं…
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
5 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
7 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
9 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
9 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
10 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
11 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines