Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने फिर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- जो लोग बुरे हैं...

Malaika Arora Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि आखिर इस बार मलाइका अरोड़ ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

Malaika Arora

Malaika Arora

विज्ञापन

Malaika Arora Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी एक्ट्रेस के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों एक्ट्रेस अकेली हैं और अर्जुन कपूर से उनका ब्रेकअप हो गया है। इस बीच अब मलाइका ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है।

मलाइका ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि ‘हैप्पीनेस’ का सीक्रेट यही है कि आप चाहें कितना भी अजीब बन जाओ, लेकिन गलत लोग पार्टी छोड़ देंगे और सही लोग डांस में शामिल होंगे। मलाइका का ये पोस्ट तब सामने आया है, जब हाल ही में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो सिंगल हैं और किसी रिश्ते में नहीं हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora

Malaika Arora

मलाइका ने पहले भी शेयर किए हैं कई क्रिप्टिक पोस्ट

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मलाइका ने इस तरह का कोई पोस्ट शेयर किया है। जी हां, इसके पहले भी एक्ट्रेस कई ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं, जो चर्चा में भी रहे हैं। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों को लेकर गॉसिप टाउन में चर्चा थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अब रिलेशन में नहीं हैं।

पल-पल एक्ट्रेस के साथ नजर आए अर्जुन

इन खबरों पर दोनों में से किसी ने भी कभी कोई रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद जब मलाइका के पिता का निधन हुआ और अर्जुन कपूर पल-पल एक्ट्रेस के साथ नजर आए, तो लोगों को लगा कि शायद दोनों के बीच फिर से सब ठीक हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि इसके कुछ ही दिन बाद एक इवेंट में अर्जुन कपूर ने खुद कहा कि अभी वो सिंगल हैं और किसी के साथ रिलेशन में नहीं हैं।

विज्ञापन

अर्जुन ने ही किया ब्रेकअप कंफर्म

अर्जुन कपूर का ये बयान सामने आने के बाद दोनों का ब्रेकअप कंफर्म हो गया और कपल के फैंस का दिल टूट गया। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती थी, लेकिन अब जब दोनों अलग हो गए हैं, तो फैंस ने भी इसे मान लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ