Soundarya Rajnikanth Welcomes Baby Boy: थलाइवा रजनीकांत (Rajinikanth) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्टर की बेटी सौंदर्या (Soundarya Rajinikanth) ने बेटे को जन्म दिया है और रजनीकांत दूसरी बार नाना बन गए हैं। इस खबर को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्विटर पर अपने बेटे की पहली झलक शेयर करते हुए सौंदर्या ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा।
अभी पढ़ें – Urfi Javed Video: नो मेकअप लुक में दिखीं उर्फी जावेद, चेहरा छिपाती आईं नजर
बता दें कि सौंदर्या रजनीकांत दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की, इसमें वो अपने बेबी बॉय का हाथ पकड़े देखी जा सकती हैं। सौंदर्या ने अपने बेटे की झलक शेयर करते हुए लिखा कि, ‘ईश्वर की अपार कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ विशगन, वेद और मैं वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का 11 सितंबर को स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। डॉक्टर्स की अमेजिंग टीम को बहुत सारा थैंक्यू।’
विशगन से सौंदर्या ने की थी दूसरी शादी
सौंदर्या ने साल 2019 में एक्टर और बिजनेसमैन विशगन वनंगमुडी (Vishagan Vanangamudi) संग शादी रचाई। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि विशगन एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक होने के साथ-साथ फेमस बिजनेसमैन वनंगमुडी के बेटे भी हैं। इससे पहले रजनीकांत की बेटी की शादी बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार (Ashwin Rajkumar) से हुई थी। लेकिन किसी अज्ञात कारण की वजह से दोनों का तलाक हो गया। दोनों के अचानक तलाक की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम है वेद।
अभी पढ़ें – Nora Fatehi Video: शिमरी ड्रेस में नोरा फतेही का दिखा किलर लुक, फैंस के उड़े होश
फेमस ग्राफिक डिजाइनर रह चुकी हैं सौंदर्या रजनीकांत
बात करें सौंदर्या के वर्क फ्रंट की तो उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग की है। इन फिल्मों में शिवाजी, बाबा, माजा, और मंद कोझी जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म ‘कोचा दइया’ है, जिसमें उनके पिता रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines