2025 Biggest Superhit Film: हर साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और शानदार फिल्में रिलीज होती रहती हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हर एक फिल्म हिट नहीं होती है. टिकट खिड़की पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कभी बड़े बजट की फिल्में तो कभी छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ जाती हैं, लेकिन कई भी फिल्म सफल तभी होती है, जब उसकी कहानी लोगों के दिलों को छू जाएं. साल 2025 में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई और रिलीज होते ही इसने दर्शकों का दिल जीत लिया. अब फिल्म की एक्ट्रेस का कहना है कि वो फिल्म में काम करके खुश नहीं हैं.
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की. फिल्म ‘कुली’ को 14 अगस्त को रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया और तगड़ा कलेक्शन कर डाला. इस फिल्म में 31 साल की एक्ट्रेस रीबा मोनिका जॉन भी नजर आई थीं, जिन्होंने अहम रोल प्ले किया था. अब रीबा का कहना है कि फिल्म में उनके रोल को लेकर वो खुश नहीं हैं.
एक्ट्रेस रीबा मोनिका जॉन
रीबा मोनिका जॉन ने हाल ही में अपने फैंस से बात करते हुए बताया कि सुपरस्टार रजनीकांत संग काम करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है. हालांकि, उन्हें ऐसा लगता है कि फिल्म में उनकी एक्टिंग का सही और पूरा यूज नहीं हो पाया है. एक्ट्रेस के अनुसार, कभी-कभी चीजें उनके हिसाब से नहीं होती हैं. जी न्यूज की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस का कहना है कि मैं सच में परेशान और निराश हूं.
क्या बोलीं रीबा?
फिल्म में अपने किरदार पर बात करती हुई रीबा ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं कहीं ज्यादा कर सकती थी. कभी-कभी कुछ चीजें हमारी ओर नहीं होती. हालांकि, मैं खुश हूं क्योंकि मुझे थलाइवर रजनीकांत संग काम करने का मौका मिला. रीबा मोनिका जॉन के फिल्म के किरदार की बात करें तो इस फिल्म में वो श्रुति हासन की छोटी बहन के रोल थी, जिसमें उनका नाम रेवथी राजासेकर था.
यह भी पढ़ें- कपूर खानदान की इस बेटी के शाही ठाठ, लिटिल प्रिंसेस के पास है पर्सनल वैनिटी
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines