Rajinikanth Birthday: रजनीकांत को साउथ सिनेमा का भगवान कहा जाता है। आज भी उनकी कोई भी फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो लोग थिएटर्स के बाद उनके कटआउट्स को दूध से नहलाते हैं फूल चढ़ाते हैं और आरती उतारते हैं। ढोल-ताशे बजते हैं, पटाखे फोड़े जाते हैं और जमकर नाच गाना होता है। रजनीकांत अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग 1.1 मिलियन है। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। अभिनेता को उनके फैन उन्हें प्यार से थलाएवा भी बुलाते हैं। तो चलिए आपको थलाइवा (Rajinikanth Birthday) की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
इन फिल्मों में दिखाया जलवा
रजनीकांत साउथ की फिल्मों में इतने ज्यादा मशहूर हुए कि उनको बॉलीवुड में भी फिल्में मिलनी चालू हो गईं। साल 1983 में रजनीकांत ने अंधा कानून से अभिनेता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में लोगों ने अभिनेता को बहुत पसंद किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में मेरी अदालत, भगवान दादा, इंसाफ कौन करेगा, असली नकली, खून का कर्ज, इंसानियत का देवता, रोबोट जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। साल 2021 में रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नजावा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Anushka से शादी नहीं करते तो कैसी होती विराट कोहली की जिंदगी? क्रिकेटर ने किया था खुलासा
जब बैन हुए सिक्के
फिल्मों से इतर अगर रजनीकांत के फैंस के किस्सों की बात करें तो ऐसे कई किस्से हैं जिनमें रजनीकांत के प्रति उनके फैंस की दीवानगी साफ नजर आती है। पहले के समय में जब-जब रजनीकांत पर्दे पर आते थे तो फैंस उनको देखते ही पर्दे पर खुशी के मारे स्क्रीन पर सिक्के उछालने लग जाते थे। एकसाथ कई सारे सिक्के उछाले जाने की वजह से सिनेमाघरों के पर्दे फट जाते थे। जिसके बाद से साउथ के थिएटर्स में सिक्के ले जाने पर बैन लगा दिया गया था।
रजनीकांत के लिए बेचे बीवी के गहने
रजनीकांत के फैंस का लोगों में इतना क्रेज है कि फैंस ने उनके नाम पर मंदिर तक बनवा रखा है। इसके अलावा कई कंपनियां तो उनकी फिल्म देखने के लिए कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी भी देती हैं। साल 2016 में जब अभिनेता की कबाली आई थी तो फिल्म की रिलीज के दिन कई कंपनियों ने छुट्टी का एलान कर दिया था। रजनी अन्ना को लेकर एक और किस्सा मशहूर है। बात साल 2014 की है जब एक फैन को पता चला कि रजनीकांत अपनी फिल्म लिंगा की शूटिंग के लिए हांगकांग जा रहे थे तो फैन ने उसी फ्लाइट में 1.5 लाख रुपये खर्च करके टिकट बुक कराया था। इसी तरह एक फैन ने रजनीकांत को बचाने के लिए आत्महत्या की कोशिश की। वहीं एक और शख्स ने रजनीकांत के जन्मदिन पर दोस्तों को पार्टी देने के लिए बीवी के सारे गहने बेच दिए थे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines