Dhamaal 4 Advance Booking: ओपनिंग डे पर धमाका कर सकती है अजय देवगन की फिल्म, एडवांस बुकिंग में बिक चुके इतने टिकट

Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की फिल्म 'धमाल 4' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म की रिलीज से पहले इसके एडवांस में टिकट बिक रहे हैं. आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में फिल्म का कैसा हाल है?

Dhamaal 4 Advance Booking
1 / 7
Dhamaal 4 Advance Booking. image credit- social media

विज्ञापन

धमाल 4

धमाल 42 / 7

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज में दो दिन का समय बाकी है, रिलीज से दो दिन पहले तक 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग सीमित शो के साथ शुरू हुई है. फिलहाल देशभर में करीब 3,900 शो लिस्ट किए गए हैं, जबकि फाइनल संख्या 9,000 से 10,000 शो तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

पहले दिन का कलेक्शन

पहले दिन का कलेक्शन3 / 7

आज यानी बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे तक फिल्म के पहले दिन के लिए 15,400 से ज्यादा टिकट (ब्लॉक सीटों को छोड़कर) बिक चुके थे. इन टिकटों के जरिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 37 लाख रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की है.

कमाई में लानी होगी तेजी

कमाई में लानी होगी तेजी4 / 7

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार अच्छी मानी जा रही है, लेकिन फिल्म को रिलीज से पहले बुकिंग में और तेजी दिखानी होगी, तभी ये फिल्म ओपनिंग डे पर धमाका कर सकती है.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग5 / 7

माना जा रहा है कि अगर पहले दिन की एडवांस बुकिंग 3 से 4 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच जाती है, तो फिल्म भारत में 12 से 13 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग हासिल कर सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी ओपनिंग करती है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

फिल्म का निर्माण

फिल्म का निर्माण7 / 7

फिल्म का निर्माण देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन