Rajesh Kumar: टीवी के पॉपुलर चेहरों में शुमार एक्टर राजेश कुमार की अपनी फैन फॉलोइंग है। राजेश से जुड़े हर अपडेट पर फैंस नजर रखते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। ना सिर्फ टीवी बल्कि उन्होंने धीरे-धीरे ओटीटी और फिल्मों में भी अपना करियर बनाया है। राजेश ने शोबिज में 25 साल पूरे कर लिए हैं।
News24 से की खास बातचीत
इस बीच अब News24 को दिए एक इंटरव्यू में राजेश ने अपने 25 साल के करियर और अपनी पॉपुलर भूमिकाओं पर चर्चा की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें दो बड़े शो ऑफर हुए थे, लेकिन उन्हें वो रिजेक्ट करने पड़े।
कौन-कौन से शो ऑफर हुए?
इस दौरान राजेश ने बात करते हुए कहा कि उन्हें ‘भाबी जी घर पर हैं’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे शोज ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने इन्हें रिजेक्ट कर दिया था। राजेश ने कहा कि वो इन शोज को नहीं कर पाए थे क्योंकि वो पहले से ही ‘बा बाबू और बेबी’ के लिए कमिटमेंट कर चुके थे। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ के साथ भी यही हुआ।
कोई अफसोस नहीं
मैंने पहले ही ‘नीली छतरी वाले’ नाम के शो के लिए साइन अप कर लिया था और दो दिन बाद मुझे ‘भाभी जी’ ऑफर किया गया। इसलिए मैं इस शो को भी नहीं कर पाया था। राजेश का कहना है कि उन्हें इन शोज को रिजेक्ट करने का भी कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने कई पॉपुलर और यादगार रोल किए हैं।
राजेश का वर्कफ्रंट
इसके अलावा अगर राजेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो राजेश बैक टू बैक सक्सेसफुल प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में देखा गया था, जो इसी नाम की किताब पर आधारित है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का किरदार निभाया था। साल 2024 में उन्होंने फिल्म ‘राउतू का राज’ और ‘बिन्नी एंड फैमिली’ में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें- Raj Kapoor के पास हमेशा क्या होता था? Padmini Kolhapure ने किया रिवील
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines