Jana Nayagan के मेकर्स ने पकड़ी समझौते की राह, सेंसर बॉर्ड के खिलाफ दर्ज केस लेंगे वापस!

Jana Nayagan: सुपरस्टार थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट को लेकर घमासान मचा हुआ है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने समझौते की राह पकड़ने का प्लान किया है. वहीं सेंसर बोर्ड के खिलाफ दर्ज याचिका को भी वापस लेने का फैसला किया है.

thalapathy vijay jana nayagan

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट को लेकर कानूनी विवाद अभी भी चल रहा है. फिल्म के मेकर्स ने अब इस मामले में नया पैंतरा अपनाया है. मेकर्स अब मद्रास हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड के खिलाफ दायर याचिका को वापस लेने का फैसला किया है. फिल्म मेकर्स के वकील ने हाल ही में कोर्ट रजिस्ट्री में एक लेटर जमा करवाया है, जिसमें कहा गया है कि अब हम ये मामला अदालत के बाहर सुलझाना चाहते हैं. काफी लंबे समय से फिल्म से जुड़ा ये विवाद चल रहा है, अब मेकर्स के इस दांव से लग रहा है कि जल्द ही ये मामला भी खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे गरमाया मामला?

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ फिल्म का विवाद तब शुरू हुआ जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज से पहले U/A सर्टिफिकेट नहीं दिया. साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘रिवाइजिंग कमेटी’ के पास भेजना का फैसला किया. इसके बाद फिल्म मेकर्स ने सेंसर बोर्ड को चुनौती देते हुए मद्रास हाइकोर्ट में सेंसर बोर्ड के खिलाफ याचिका दायर कर दी. जिसके बाद विवाद और ज्यादा गरमा गया.

विज्ञापन

मेकर्स ने बदला फैसला

हाईकोर्ट ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सेंसर बोर्ड को बदलावों के साथ फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने को कहा था, हालांकि इसके बाद भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया और फिल्म की रिलीज डेट में देरी हो गई. वहीं अब मेकर्स ने सेंसर बोर्ड से समझौता करने का फैसला लिया है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट में सौंपे गए लेटर में मेकर्स ने कहा है कि वो सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी के सामने दोबारा पेश होने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

केस पर होगी सुनवाई

वहीं अब मंगलवार यानी 10 फरवरी को ये मामला जस्टिस पीडी आशा की बेंच में पेश किया जाएगा. वहां याचिका वापस लेने की आधिकारिक अनुमति ली जाएगी. मेकर्स को भरोसा है कि इसके बाद फिल्म को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है. फैंस भी फिल्म की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही थलापति विजय के फैंस इस कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने का भी इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ