Elvish के पॉडकास्ट में रजत दलाल ने 5 के खिलाफ उगला जहर, शिल्पा को कहा 'नीच इंसान'

Rajat Dalal In Elvish Yadav Podcast: बिग बॉस 18 के टॉप 3 में आकर बेघर होने वाले रजत दलाल हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शिरोडकर समेत कई के खिलाफ जहर उगला।

rajat dalal slams shilpa shirodkar vivian dsena eisha singh karanveer mehra in elvish yadav podcast

Rajat Dalal In Elvish Yadav Podcast. File Photo

Rajat Dalal In Elvish Yadav Podcast: बिग बॉस 18 में रजत दलाल के समीकरण काफी चर्चा में रहे। घर में दो ग्रुप एक्टिव थे जिनमें एक ग्रुप विवियन डीसेना का था और दूसरा करणवीर मेहरा का था। रजत दलाल ग्रुप का हिस्सा बनने की बजाए अपने समीकरण वाले रिश्तों के साथ गेम खेलते दिखे। ये बात अलग है कि टॉप 3 में आकर भी उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। हाल ही में रजत अपने दोस्त एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे जिसका प्रोमो सामने आया है। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शिरोडकर समेत कई कंटेस्टेंट्स के खिलाफ जमकर जहर उगला। यहां तक कि ईशा सिंह को लेकर भी शॉकिंग बयान दे डाला।

विज्ञापन

विवियन को लेकर क्या बोले रजत?

एल्विश यादव शो के दौरान रजत दलाल को बारी-बारी से कुछ घरवालों की तस्वीरें दिखाते हैं और उनके बारे में अपनी राय रखने को कहते हैं। एल्विश, विवियन डीसेना की तस्वीर दिखाते हुए रजत से पूछते हैं कि आप इनके बारे में क्या कहना चाहते हैं? इस पर रजत ने कहा, ‘देखो काम की बात ऐसी है कि भाई को हॉलीवुड से कई ऑफर आ रहे हैं। ड्राइवर का, स्पॉट बॉय का.. मुझे कई लोग पूछ रहे हैं कि विवियन मिल नहीं रहे हैं? वो थोड़ा अविनाश की जिप खोलकर देख रहे हैं।’

विज्ञापन

ईशा की मेड से कर डाली तुलना

इसके बाद उन्हें ईशा सिंह की तस्वीर दिखाई गई जिस पर रजत ने कहा, ‘ऐसी लड़कियों से शादी इसलिए की जाती है क्योंकि मेड की जरूरत नहीं पड़े। बर्तन अच्छे से धुल लेगी ना भाई।’ जब एल्विश पूछते हैं कि किसने बिग बॉस 18 में आकर अपनी इज्जत को डुबा दिया है? इस पर रजत कहते हैं, ‘दिग्विजय राठी.. वो एक मजबूत किरदार के रूप में आया था लेकिन कुछ कर नहीं पाया।’

विज्ञापन

शिल्पा को बता दिया नीच इंसान

जब रजत दलाल से चाहत पांडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘सभी दर्शकों से निवेदन है कि वह #Rahat को राहत दे दें।’ उनसे पूछा जाता है कि ‘मां बाप उस रात सो जाते’ अवार्ड किसे देंगे? इस पर रजत शिल्पा शिरोडकर का नाम लेते हैं। वह कहते हैं, ‘आप इंडस्ट्री में जितने भी साल से हो मुझे बिलकुल फर्क नहीं पड़ता। मैंने बहुत नीच देखे हैं। आपसे ज्यादा नीच इंसान कहीं नहीं देखा है।’ रजत धमकी देते हुए कहते हैं कि ‘कर लेना जो कर सको।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ