---विज्ञापन---

Rajat Dalal ने करणवीर मेहरा को कहा बुड्ढा, Elvish Yadav के पॉडकॉस्ट में उगला जहर

Rajat Dalal On Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 के एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल ने एक बार फिर करणवीर मेहरा पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने करण पर पर्सनल अटैक करते हुए ऐज शेमिंग की।

---विज्ञापन---

Rajat Dalal On Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 का सीजन भले ही खत्म हो गया है लेकिन इसकी चर्चा अभी भी चल रही है। विनर करणवीर मेहरा की बातें घर के हर कोने-कोने में हुईं। बाहर आने के बाद भी सिर्फ उन्हीं की बातें होती नजर आ रही हैं। कुछ लोगों को करण की जीत रास नहीं आ रही है तो कुछ लोग अपनी पर्सनल भड़ास निकालते हुए करण पर कीचड़ उछाल रहे हैं। हाल ही में रजत दलाल ने करण के खिलाफ काफी कुछ बोला। यही नहीं उन्होंने बिग बॉस 18 विनर की एज का भी मजाक उड़ाया। आइए जानते हैं कि रजत ने क्या कहा?

करण के लिए क्या बोले रजत?

रजत दलाल हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर बात की और अपने विचार रखे। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एल्विश ने रजत दलाल से पूछा, ‘विवियन डीसेना को सपोर्ट कर रहे थे मुनव्वर फारूकी, एमसी स्टैन और बहुत सारे क्रिएटर्स। आपको सपोर्ट हम कर रहे थे। हमारी पूरी टीम और बहुत सारे लोग। करणवीर मेहरा को कोई सपोर्ट नहीं कर रहा था। भाई ये कैसे जीत गया?’

---विज्ञापन---

एल्विश यादव के सवाल का जवाब देते हुए रजत दलाल कहते हैं, ‘करणवीर मेहरा को सॉफ्टवेयर सपोर्ट कर रहा था।’ ये सुनते ही एल्विश यादव हंसने लगते हैं।

करण की उम्र का उड़ाया मजाक

रजत दलाल ने इस दौरान करणवीर मेहरा की उम्र का भी मजाक उड़ाया। प्रोमो में करण की एज के बारे में बात करते हुए रजत कहते हैं, ‘भाई ये आदमी इतना बुड्ढा है ना, ओटीपी आएगा ना, इसकी उम्र और ओटीपी दोनों बराबर होंगे। दोनों के 4 डिजिट होंगे।’ बता दें कि रजत से पहले कशिश कपूर और ईशा सिंह समेत कुछ लोगों ने भी करणवीर की उम्र का मजाक बनाया था। शो के दौरान उन्हें कई बार करण की उम्र को लेकर तंज कसते हुए सुना गया था।

---विज्ञापन---

फैंस ने किया करण को डिफेंड

उधर, करणवीर मेहरा की उम्र का मजाक बनाने पर रजत दलाल को काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘करण ने शो में बेस्ट दिया था। वह विनर बनना डिजर्व करता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करण तो रजत से कहीं ज्यादा जवान दिखाई देता है। मुझे लगता है कि रजत बड़ा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘करण ने पूरा सिस्टम हिला दिया।’

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2025 09:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola