Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अब चुनाव होंगे जिसमें 3 दावेदार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस चुनाव का फैसला घर के अंदर आई जनता सुनाएगी, जिसे खास तौर पर मिड वीक एविक्शन के लिए बुलाया गया है। अब यही लोग रजत दलाल (Rajat Dalal), श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) में से किसी एक के बिग बॉस से बाहर होने का कारण बनेंगे। घर के अंदर मेहमान बनकर आए इन लोगों के सामने तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को एक टास्क करना होगा।
जनता को इम्प्रेस करने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स करेंगे हदें पार
टास्क के दौरान इन तीनों कंटेस्टेंट्स को बताना होगा कि वो बाकी 2 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स से कैसे बेहतर हैं? इस दौरान इन तीनों को न सिर्फ अपनी तारीफ करनी है, बल्कि सामने वाले की कमियां भी जनता के सामने पेश करनी है। ऐसे में आज BB हाउस में तीनों कैंडिडेट एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछालेंगे। कोई भी आज लिहाज नहीं रखेगा, वैसे भी अब बात फिनाले तक पहुंचने की है। जिसकी भी दलीलें जनता को पसंद आएगी उन्हें वोट देकर वो लोग बचा लेंगे।
एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से नहीं रुकेंगे रजत, श्रुतिका और चाहत
इस मिड वीक एविक्शन प्रोसेस में चाहत पांडे अपने दोस्त को लेकर ये तक कह देती हैं कि रजत दलाल इस घर में रहना डिजर्व नहीं करते। वो खुद को बचाने के लिए इसका कारण भी बताने वाली हैं। इसके अलावा चाहत दूसरी दावेदार श्रुतिका अर्जुन की कमियां भी खुलकर सबके सामने रिवील करेंगी। श्रुतिका की बोलने की आदत से चाहत परेशान हैं ये आज ही पता चलेगा। इसके अलावा श्रुतिका भी रजत को पलटू बोलकर उन्हें लोगों की नजरों में गिराने की कोशिश करेंगी। रजत भी चाहत पर पलटवार करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में पहली बार किसी ने ठुकराया टिकट टू फिनाले, Vivian और Chum ने रचा इतिहास
कौन होगा मिड वीक एविक्शन का शिकार?
इस टास्क के दौरान ये तो जनता को भी समझ आ जाएगा कि इस घर में इन कंटेस्टेंट के लिए रिश्तों के क्या मायने हैं? इस शो में अपने आपको बनाए रखने के लिए ये तीनों दोस्ती की भी बलि चढ़ाने के लिए तैयार हैं। आज घर में रिश्ते भी शर्मसार होने वाले हैं। हालांकि, इन तीनों में से जिसकी भी बातों से घर के अंदर आए लोग सहमति रखते होंगे उसका सफर शो में जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिड वीक एविक्शन में श्रुतिका आउट हो जाएंगी और चाहत और रजत बच जाएंगे।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines