---विज्ञापन---

Shefali Bagga के साथ वायरल हुआ Rajat Dalal का वीडियो, क्या साथ में करेंगे शो?

रजत दलाल और शेफाली बग्गा का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अब वीडियो में क्या है? चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस’ के 2 एक्स कंटेस्टेंट्स का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल अब शेफाली बग्गा के साथ नजर आए हैं। इन दोनों का जिम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस ने अलग-अलग कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं। वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है जिसके बाद फैंस सवाल करने पर मजबूर हो सकते हैं।

जिम से वायरल हुआ रजत दलाल और शेफाली बग्गा का वीडियो

दरअसल, दिखाई दे रहा है कि शेफाली बग्गा ट्रेडमिल पर चल रही हैं। वहीं, रजत दलाल उनसे बात करते हुए उनकी हेल्प करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं। इससे पहले कि अब आप सोचें कि हम यहां किसी लव स्टोरी का हिंट दे रहे हैं, तो बता दें, रजत की पहले से ही एक गर्लफ्रेंड है। रजत अपने रिलेशनशिप को लेकर बेहद सीरियस हैं।

---विज्ञापन---

जिम में साथ में क्या कर रहे हैं रजत और शेफाली?

वहीं, इस वीडियो में आपके लिए एक हिंट है। शेफाली बग्गा जिम में बेहद सज-धजकर पहुंची हैं। वो ट्रेडमिल पर फुल मेकअप के साथ चल रही हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो शूट कर रही हैं। अब आपको वीडियो के आखिर में शेफाली बग्गा किसी लड़के से बात करती हुई भी नजर आएंगी। एक शख्स उनके बाल ठीक करता हुआ भी नजर आ रहा है। इससे साबित हो गया है कि दोनों जिम में शूट करने पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan का इन एक्ट्रेस से रहा 36 का आंकड़ा, बच्चन परिवार की फिल्मों पर आई थी बैन की नौबत

जल्द साथ दिखेंगे दोनों?

वहीं, अब ये किस चीज का शूट चल रहा है? अभी तक उसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई डिटेल नहीं आई है। हो सकता है कि शेफाली बग्गा और रजत दलाल जल्द ही किसी नए शो में साथ नजर आएं। वैसे भी इन दिनों रजत एक खास शो का हिस्सा बने हुए हैं, जहां बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। अब फैंस इस वीडियो को देखने के बाद एक्साइटेड हो गए हैं।

First published on: Apr 09, 2025 07:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola