Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में मीडिया ने सभी घरवालों को निशाने पर लिया हुआ है। कंटेस्टेंट्स से घर में आई मीडिया ऐसे-ऐसे सवाल कर रही है जिसके बाद किसी की भी बोलती बंद हो जाए। कुछ लोगों को तो मीडिया ने आईना दिखा दिया है और उनकी असलियत दुनिया के सामने ला दी है। ईशा सिंह (Eisha Singh) और चुम दरांग (Chum Darang) तो पूरी तरह से एक्सपोज हो गई हैं। वहीं, रजत दलाल (Rajat Dalal) पर भी कई कठिन सवाल दागे गए हैं।
क्या बाहर के रिश्तों के दम पर खेल रहे रजत दलाल?
रजत दलाल के रिश्तों पर मीडिया ने सवाल उठाए हैं और उन्हें एक ऐसा टैग दिया है, जिससे न तो रजत दलाल और न ही उनके फैंस सहमत होंगे। दरअसल, रजत दलाल से पूछा गया है कि क्या वो बिग बॉस के घर में रिश्तों की पावर समझने में नाकामयाब रहे हैं? उन्हें लेकर कहा गया कि पूरे सीजन ओवर कॉन्फिडेंस में थे और उन्होंने घर के रिश्तों को तवज्जो नहीं दिया। रजत पर आरोप है कि उन्होंने ओवर कॉन्फिडेंस में घर के रिश्तों को भाड़ में जाने दिया क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि बाहर के जो रिश्ते उन्होंने बनाए हैं, वो उन्हें ट्रॉफी दिलाएंगे।
रजत को बेघर होने के बाद भी सारा ने किया सपोर्ट
अब मीडिया के इन आरोपों पर रजत दलाल ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने मीडिया को करारा जवाब दिया है। रजत दलाल ने कहा, ‘अगर मेरे रिश्ते ही नहीं हैं तो बाहर कोई मेरे लिए क्यों खड़ा होगा?’ कहीं न कहीं रजत की ये बात एकदम सच है। वैसे उनको सही साबित करने के लिए कई सबूत हमारे पास मौजूद हैं। मीडिया का कहना है कि रजत ने घर में रिश्ते नहीं बनाए, जबकि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) संग रजत का सबसे मजबूत रिश्ता रहा है। बेघर होने के बाद सारा जमकर रजत को सपोर्ट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचीं Himanshi Khurana, Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट की तस्वीर देख चौंके फैंस
रजत के घर के अंदर और बाहर के रिश्ते दिखे मजबूत
रजत को एल्विश यादव (Elvish Yadav) का पूरा सपोर्ट है और जब वो उनके लिए फैंस के साथ मीट अप कर रहे हैं तो सारा भी रजत को वोट करने कि मांग कर रही हैं। उनके अलावा यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra), कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और एडिन रोज (Edin Rose) भी बेघर होने के बाद रजत दलाल को ही सपोर्ट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने घर में रिश्ते नहीं बनाए ये कहना बिल्कुल गलत होगा। इस वक्त भी बिग बोस 18 में रजत का सबसे मजबूत रिश्ता मौजूद है। वो हमेशा ईशा सिंह (Eisha Singh) के लिए खेलते हुए नजर आते हैं और इस भाई-बहन के रिश्ते में कम से कम रजत की तरफ से तो पूरी सच्चाई देखने को मिलती है।
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines