Rajat Bedi On Salman Khan Comments: 1990s के दशक में बॉलीवुड में रजत बेदी को उनके नेगेटिव रोल के लिए काफी पसंद किया जाता रहा है. उन्होंने ‘कोई मिल गया’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. रजत ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं लेकिन बाद में खास काम ना होने की वजह से उन्होंने स्क्रीन से दूरियां बना ली थी. फिर लंबे समय के बाद उन्हें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कास्ट करके पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी. इसी बीच रजत के कई इंटरव्यूज सामने आए थे, जिसके बाद फिल्म ‘राधे’ को लेकर सलमान और उनके बीच विवाद की चर्चा शुरू हो गई थी. ऐसे में अब इसी मामले पर एक्टर की ओर से चुप्पी तोड़ी गई है.
दरअसल, रजत बेदी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सलमान ने उन्हें राधे (2021) में रोल लेने से मना किया था. हालांकि, उनका बयान सलमान की फिक्र और सलाह को दिखाने के लिए था, लेकिन कई रिपोर्ट्स ने इसे गलत समझा और खबरों में लिखा गया कि सुपरस्टार ने उन्हें फिल्म से हटा दिया था. ऐसे में अब इसी मामले पर रजत बेदी की ओर से रिएक्शन सामने आया है.
यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी…’ के लिए साथ आईं टीवी की आइकॉनिक बहू, हर एपिसोड के लिए साक्षी तंवर ले रहीं मोटी रकम!
सलमान खान संग बॉन्डिंग पर बोले रजत बेदी
रजत बेदी ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की और इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ कथित विवादों पर चुप्पी तोड़ी और कहा, ‘गलत खबर, सब गलत खबर है! सलमान भाई मुझसे बहुत प्यार करते हैं. सलमान भाई मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत सम्मान रखते हैं. मैं तीसरी पीढ़ी के फिल्मी परिवार से हूं. वह मेरे बेटे को भी बहुत प्यार करते हैं. मैं भाई से बहुत प्यार करता हूं. वो मुझे बच्चा कहते हैं और उनके बारे में गलत जानकारी फैलाना बंद करो.’
रजत बेदी ने बताया ‘राधे’ से जुड़ा पूरा किस्सा
रजत ने आगे बताते हुए कहा, ‘भाई की प्रोडक्शन कंपनी ने मुझे ‘राधे’ के लिए बुलाया था. बल्कि, भाई तो मेरे लिए ही देख रहे थे. जब उन्हें पता चला कि उनकी टीम ने मुझे कौन-से रोल के लिए बुलाया है, तो उन्होंने कहा, तू ये रोल नहीं करेगा बेटा. मैं तुझे कुछ बढ़िया काम दूंगा. ये कोई नेगेटिविटी नहीं है, भाई मेरे अच्छे का ध्यान रख रहे थे. वह मुझे प्रोटेक्ट करना चाहते थे.’ रजत ने आखिर में कहा, ‘सलमान खान और उनके पिता सलीम खान साब, के मन में मेरे परिवार के लिए खूब सम्मान है और हम एक प्यारा रिश्ता साझा करते हैं.’
यह भी पढ़ें: ‘डीडीएलजे’ से ‘ऐ दिल है मुश्किल’ तक, दिवाली पर टकराईं ये 7 बड़ी फिल्में, 6 मूवीज से शाहरुख खान ने किया रूल
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह चर्चित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गालवान’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जा चुका है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसे अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं. कबीर खान से मुलाकातों की चर्चा काफी रही है. हालांकि, इसकी मेकिंग को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
वहीं, रजत बेदी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने अभी अपने नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान नहीं किया है. लेकिन एक्टर को लोग स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं. ऐसे में देखना होगा कि वह अपनी आने वाली फिल्मों का ऐलान कब करते हैं.
यह भी पढ़ें: ना कोई मूव्स, ना ही मटकाई कमर, अजय देवगन ने इन गानों में दिखाया उंगलियों का कमाल, हुक स्टेप हुआ हिट
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines