'क्योंकि सास भी…' के लिए साथ आईं टीवी की आइकॉनिक बहू, हर एपिसोड के लिए साक्षी तंवर ले रहीं मोटी रकम!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी ने अपने पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से 17 साल बाद वापसी की. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी इस डेली शॉप में नजर आने वाली हैं.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Fame Smriti Irani

'क्योंकि सास भी...' में पार्वती की एंट्री. (Photo- Kyunki Saas bhi Kbhi Bahu thi team)

टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन को 29 जुलाई, 2025 को ऑनएयर किया गया. इस शो से स्मृति ईरानी ने टीवी पर 17 साल के बाद कमबैक किया. उनके इस सीरियल को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में अब इस शो में ‘पार्वती’ का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी एंट्री मार ली है. ऐसे में सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि वह इस शो के एक एपिसोड के लिए मोटी रकम ले रही हैं. चलिए बताते हैं अभिनेत्री कितनी रकम ले रही हैं.

प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र के अनुसार, बताया जा रहा है कि ‘क्योंकि कभी सास भी बहू थी’ की पार्वती उर्फ साक्षी तंवर भी नजर आने वाली हैं. ऐसे में उनके हर एपिसोड की फील को लेकर खुलासा हुआ है. सूत्रों के हवाले से जानकारी शेयर की गई है कि एक्ट्रेस इसके हर एपिसोड के लिए 12-14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं. मेकर्स इस टीवी शो में उनकी मौजूदगी से काफी खुश हैं और एकता मानती हैं कि इससे दर्शकों से और अच्छा रिस्पांस मिलने वाला है.

साक्षी की एंट्री की क्या है वजह?

अगर बात की जाए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में साक्षी तंवर की एंट्री की तो ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. सूत्रों का कहना है कि इसे अभी सीक्रेट रखा गया है. लेकिन मानना है कि उनकी अहम किरदार इसमें हो सकता है. गौरतलब है कि साक्षी की एंट्री स्मृति ईरानी के किरदार तुलसी के साथ ऑन-स्क्रीन एक कमाल को दिखा सकता है. इसे देखना एक अच्छा अनुभव हो सकता है. इस सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड्स 10:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ