बॉलीवुड की इन 4 फिल्मों में उदित नारायण-कुमार सानू ने दिए थे ब्लॉकबस्टर गानें, आज भी दिलों पर करते हैं राज

हिंदी सिनेमा में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो अपनी कहानी से कम आपको गानों से ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. इन फिल्मों की कहानी लोगों को शायद याद न हो. लेकिन आज भी इन फिल्मों के गाने दर्शकों का याद है. आज हम आपको बॉलीवुड की 4 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसके गानों ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. खास बात यह है कि ये चारों फिल्में एक ही साल में रिलीज की गई थी.

bollywood film
1 / 5
bollywood film

हिंदी सिनेमा में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो अपनी कहानी से कम आपको गानों से ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. इन फिल्मों की कहानी लोगों को शायद याद न हो. लेकिन आज भी इन फिल्मों के गाने दर्शकों का याद है. आज हम आपको बॉलीवुड की 4 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसके गानों ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. खास बात यह है कि ये चारों फिल्में एक ही साल में रिलीज की गई थी.

विज्ञापन

ये दिल आशिकाना

ये दिल आशिकाना2 / 5

लिस्ट में पहला नाम 'ये दिल आशिकाना' मूवी का आता है. यह फिल्म साल 2002 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म का निर्देशन कुकू कोहली ने किया था, जो वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति हैं. बता दें कि इस फिल्म के गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे. इस मूवी का टाइटल सॉन्ग 'ये दिल आशिकाना' कुमार सानू और अलका याज्ञनिक ने गाया था. इस गाने के 16 लाख ऑडियो-वीडियो कैसेट बिके थे.

विज्ञापन

राज

राज3 / 5

दूसरे नंबर पर बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की फिल्म 'राज' का नाम काबिज है. इस मूवी का डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया था, जो साल 2002 में रिलीज की गई थी. इस मूवी में के सारे गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे. इस फिल्म के गाने अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाए थे. 'राज' फिल्म में 'कितना प्यार है ये चेहरा', 'मैं अगर सामने' 'आपके प्यार में हम संवरने लगे', 'जो भी कसमें खाई थीं हमने', 'इतना मैं चाहूं तुझे', 'मुझे तेरी जैसी लड़की' जैसे गाने मौजूद है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे.

हम तुम्हारे हैं सनम

हम तुम्हारे हैं सनम4 / 5

तीसरे नंबर पर सलमान खान, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' का नाम मौजूद है. यह फिल्म साल 2002 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म के गाने आज भी हर शादी-विवाह के मौके पर सुनने को मिलता है. फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'हम तुम्हारे हैं सनम' को उदित नारायण ने गाया था. फिल्म का गाना 'तारों का चमकता' आज भी लोग काफी ज्यादा सुनना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

दिल है तुम्हारा

दिल है तुम्हारा5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल है तुम्हारा' का आता है. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, जिमि शेरगिल, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी ने अहम किरदार निभाया था. इस मूवी में 9 गाने रखे गए थे, उन्होंने हर जगह धूम मचा दी थी. इस फिल्म के गाने अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण ने गाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन