हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 'भूत बंगला' को छोड़ा पीछे

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों थिएटर्स जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बांगला’ की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
Raja Shivaji ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन

सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है. यह फिल्म सिनेमाघरों लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी अहम किरदार निभाया है. इतना ही नहीं फिल्म राजा शिवाजी को सुपरस्टार रितेश देशमुख ने डायरेक्ट भी किया है. रितेश देशमुख की यह फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी और यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को रिलीज हुए 5 दिनों का समय बीत चुका है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि फिल्म राजा शिवाजी ने कितने का कलेक्शन किया है. हालांकि, फिल्म राजा शिवाजी के कारण अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल राजा शिवाजी के कारण भूत बंगला का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस  काफी कम हो गया है.

यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं ये 5 सबसे ज्यादा डरावनी फिल्में, अकेले देखने की न करें गलती

‘राजा शिवाजी’ ने 5वें दिन कितने का कलेक्शन किया है?

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है, जो हिंदी और मराठी है. राजा शिवाजी ने पांचवें दिनों में 4.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसमें से फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.13 करोड़, तो वहीं मराठी में 2.98 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने 5 दिनों में 43.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रितेश देशमुख की इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, फरीदा खान, सलमान खान. भाग्यश्री, संजय दत्त, और विद्या बालन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार में नजर आए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की जीत पर झूमे साउथ के सितारे, सोशल मीडिया पर हुई बधाइयों की बौछार

‘भूत बंगला’ ने 19वें दिन कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला की बात करें, तो इसे रिलीज हुए 19 दिनों का समय हो चुका है. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.  भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म ने 19वें दिन 1.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने अब तक 146.12 करोड़ रुपये छापे थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola