हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raja Shivaji Box office Collection Day 17: 'राजा शिवाजी' बनी मराठी सिनेमा की ‘धुरंधर’, 17वें दिन भी की शानदार कमाई

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी . फिल्म ने आपने ओपनिंग डे पर ही शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं. ऐसे में उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ के कलेक्शन के बारे में.

विज्ञापन
'राजा शिवाजी' ने 17वें दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी पिछले 17 दिनों से सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी और मराठी. ‘राजा शिवाजी’ दोनों ही भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि, हिंदी भाषा के मुकाबले यह मूवी मराठी भाषा में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ तो वहीं मराठी भाषा में फिल्म ने 8 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर मौजूद हैं Madhuri Dixit की ये 3 फिल्में-सीरीज, कहानी ऐसी की बन जाएंगे फैन

‘राजा शिवाजी’ कब हुई थी रिलीज

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को पहले वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. फिल्म ने पहले वीकेंड यानी शनिवार को 10.55 करोड़ रुपये, जबकि रविवार को 12.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, दूसरे हफ्ते मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई थी. फिल्म ने दूसरे हफ्ते महज 24.30 करोड़ रुपये कमाए थे. इस मूवी में रितेश देशमुख के अवाला उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा, सलमान खान, अभिषेक बच्चन संजय दत्त, वामिका गब्बी, विद्या बालन और फरदीन खान ने अहम रोल प्ले किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर स्ट्रीम होते ही नंबर-1 बनी 8 एपिसोड की ये धांसू क्राइम-थ्रिलर सीरीज, हर सीन का ट्विस्ट करेगा हैरान

‘राजा शिवाजी’ में काम करने के लिए इन कलाकारों ने नहीं लिया फीस

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में काम करने के लिए सलमान खान, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन और फरदीन खान ने फीस चार्ज नहीं किया है. ‘राजा शिवाजी’ मूवी मराठी भाषा में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने आज यानी 17 मई 2026 को खबर लिखे जाने तक 3.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 52 लाख, तो वहीं मराठी में 2.53 करोड़ रुपये छापे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को बनाने में 80 से 100 करोड़ रुपये खर्ज किए गए हैं. लेकिन ‘राजा शिवाजी’ ने 17 दिनों में 84.15 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने हिंदी भाषा में 23.52 करोड़, तो वहीं मराठी भाषा में 60.63 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola