Michael या Raja Shivaji, इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा दबदबा? जानें दोनों फिल्मों की कुल कमाई

Raja Shiva Ji vs Michael Box Office Battle: पिछले शुक्रवार रितेश देशमुश की फिल्म Raja Shivaji रिलीज हुई. इससे पहले हॉलीवुड फिल्म Michael ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी. लेकिन इस वीकेंड रितेश की फिल्म और Michael में किसका पलड़ा भारी रहा. आइए जानते हैं.

raja shiva ji vs Michael Jackson box office collection

raja shiva ji vs Michael Jackson box office collection

Raja Shivaji vs Michael Jackson Weekend Collection: इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji रिलीज हुई. जबरदस्त स्टार कास्ट के साथ फिल्म ने थिएटर्स पर अच्छी ओपनिंग की. लेकिन इसी के साथ हॉलीवुड फिल्म Michael का भी दबदबा कायम था. आइए जानते हैं कि इस वीकेंड किसका पलड़ा ज्यादा भारी रहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस

रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji ने अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई. इसने 10 साल पुराने फिल्म ‘सैराट’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने अपने रिलीज वाले दिन ही 11.35 करोड़ की कमाई की. वहीं शनिवार को 10.55 करोड़ की कमाई की. इसके अलावा रविवार को फिल्म की 12 करोड़ की कमाई हुई है.

बता दें कि इस फिल्म ने 3 दिन में यानी इस पूरे वीकेंड में 33.90 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 40.34 करोड़ की कमाई की है. मराठी वर्जन ने इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

Michael का भारत में प्रदर्शन

माइकल जैक्सन की बॉयोपिक Michael ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया. जैफर जैक्सन स्टारर यह फिल्म भारत में अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसे यहाँ ‘क्लीन हिट’ (Clean Hit) घोषित किया गया है. फिल्म ने अब तक भारत में 43.28 करोड़ तक की कमाई की है. भारत में अपने दूसरे शनिवार को फिल्म ने ₹5.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जो इसके पिछले दिन से 23% ज्यादा था.

विज्ञापन

कौन सी फिल्म बनी विजेता?

इन आंकड़ों के देखने के बाद यह साफ पता चलता है कि भारत के बॉक्स ऑफिस पर क्लियर कट रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji का दबदबा कायम रहा है. फिल्म ने मात्र 3 दिनों में ही 33 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली. वहीं फिल्म Michael अपने दूसरे हफ्ते में 43.28 करोड़ तक पहुंची है. इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म Michael का आंकड़ा Raja Shivaji से ज्यादा है. लेकिन दिनों के मुकाबले Raja Shivaji के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को सबसे आगे रखा जाएगा. इसीलिए इस वीकेंड Raja Shivaji का दबदबा सबसे ज्यादा रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ