Raj Kundra Case: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज पर पैसों के लिए अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए चार्जसीट दायर किया है।
पुलिस ने राज पर लगाए ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने राज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर महंगे होटलों में एडल्ट फिल्मों की शूटिंग की है, जिसे बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपलोड किया गया।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: नए टास्क से शुरू हुआ घर में नया घमासान, अर्चना ने शिव से ऐसे लिया बदला
चार्जशीट में ये लोग भी है शामिल
वहीं इस चार्जशीट में राज कुंद्रा के साथ-साथ शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, फिल्म निर्माता मीता झुनझुनवाला और कैमरामैन राजू दुबे पर भी आरोप लगाया गया है। खबरें ये भी है कि इस मामले में राज कुंद्रा के बाद चार और गिरफ्तारियां हुई हैं, हालांकि उनका नाम अभी सामने नहीं आया है।
पहले भी लग चुके है ये आरोप
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। उनपर ये आरोप लगाया गया था कि उन्होंने स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को काम देने का झासा देकर अश्लील फिल्मों में काम करवाया था। इस केस में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बताया गया था।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें 23 जुलाई, 2021 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, तीन महीने जेल में बिताने के बाद सितंबर में उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई थी।
अभी पढ़ें – Aaradhya Bachchan Birthday Video: अराध्या बच्चन ने दादी दादा संग यूं मनाया जन्मदिन, सामने आया वीडियो
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बारे में
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा 22 नवंबर, 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनके दो बच्चें हैं। मई 2012 में उन्होंने अपने पहले बच्चे वियान का स्वागत किया। इसके बाद फरवरी 2020 में, शिल्पा सरोगेसी के जरिए बेटी समिशा की मां बनीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines