Aaradhya Bachchan Birthday Video: अराध्या बच्चन ने दादी दादा संग यूं मनाया जन्मदिन, सामने आया वीडियो

Aaradhya Bachchan Birthday Video: अराध्या बच्चन ने दादी दादा संग यूं मनाया जन्मदिन, सामने आया वीडियो

Aaradhya Bachchan Birthday Video: अराध्या बच्चन ने दादी दादा संग यूं मनाया जन्मदिन, सामने आया वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर्स ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन मनाया, जो 18 नवंबर को 11 साल की हो गईं। कपल ने इस खास दिन को अपने मुंबई स्थित बंगले पर सेलीब्रेट किया। बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया। वहीं पार्टी का से कुछ इनसाइड वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

अराध्या बच्चन बर्थडे इनसाइड वीडियो

सोशल मीडिया पर कई फैन पेजेस ने अराध्या बच्चन की बर्थडे सेलीब्रेशन का इनसाइड वीडियो (Aaradhya bachchan Birthday celebration inside video) जारी किया है। इनमें उनके माता-पिता ऐश्वर्या और अभिनेषक बच्चन के अलावा दादा अमिताभ बच्चन और दादी जया बच्चन भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आराध्या के केक काटने वाला वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। क्लिप में आराध्या को अपना बर्थडे केक काटते हुए और अपने दादा-दादी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और वृंदा राय के साथ जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

क्लिप में बर्थडे गर्ल आराध्या बच्चन सफेद फ्रॉक पहने हुए नजर आ रही हैं। वो जैसे ही केक काटती हैं ऐश्वर्या अपनी बेटी को केक खिलाती हैं और उन्हें किस करती है। इसके बाद ऐश अराध्या से दादा अमिताभ को केक खिलाने के लिए कहती हैं। वहीं वीडियो में दादी जया बच्चन भी नजर आ रही जो अपनी पोती के लिए ताली बजा रही हैं। जया ने पोती के जन्मदिन के लिए नीला कुर्ता पहन, तो वहीं अमिताभ पीच ट्रैक सूट में नजर आए।

विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय यानी अराध्या की नानी भी हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बेटी के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखा था। इसमें दोनों मां बेटी को एक साथ देखा गया। बता दें, अराध्या का ये 11वां जन्मदिन था, जिसके लिए उन्होंने व्हाइट फ्रॉक पर मैचिंग हेयरबैंड के साथ पहना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ