Bollywood Actor Inside Story: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्हें प्यार में मंजिल नहीं मिल सकी। शूटिंग के दौरान कई सितारे प्यार में पड़े और शादी करने का सपना सजाया। कुछ ऐसे भी थे, जिनके लिए प्यार सिर्फ एक तरफा बनकर रह गया। तो किसी के रिश्ते में धर्म दीवार बनकर खड़ा हो गया। आज हम आपको जिस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे हिंदी सिनेमा का ‘हीमैन’ कहते हैं। आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।
प्यार हुआ.. इकरार हुआ… गाने से हजारों दिलों में बसने वाले राज कपूर जब नरगिस के साथ पर्दे पर आए तो उनकी जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा भी बन गई। दोनों के बीच अफेयर भी लंबे वक्त तक चला। हालांकि जब नरगिस ने 1958 में सुनील दत्त से शादी कर ली उस वक्त राज कपूर का दिल टूट गया। एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने सिगरेट से खुद को जलाने की कोशिश करनी शुरू कर दी।
राज कपूर का जिक्र नरगिस के बिना अधूरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर का जिक्र नरगिस के बिना अधूरा है। मधु जैन की किताब ‘द कपूर्स: द फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा’ के हवाले से लिखा गया कि जब राज कपूर और नरगिस लंबे वक्त तक अफेयर के बाद अलग हुए तो राज कपूर का दिल पूरी तरह से टूट गया था।
किताब के हवाले से राज कपूर ने पत्रकार सुरेश कोहली से कहा था कि ‘दुनिया कहती है कि मैंने नरगिस को निराश किया। उसने ही मुझे धोखा दिया।’ किताब के मुताबिक, ‘जब उन्हें पता चला कि उसने सुनील दत्त से शादी कर ली है, तो वो टूट चुके थे। वो अपने दोस्तों और को-स्टार्स के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे थे।
यह भी पढ़ें: मेजर शैतान सिंह भाटी कौन? 120 Bahadur जिनकी बॉयोपिक, फरहान अख्तर का लीड रोल
जब खुद को सिगरेट से जला लिया था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर ने कथित तौर पर खुद को सिगरेट से जलाया जिससे उन्हें अहसास हो सके कि वो सपना नहीं देख रहे हैं। वो असल में नरगिस से अलग हो चुके हैं और एक्ट्रेस अब सुनील दत्त से शादी कर चुकी हैं।
बताया जाता है कि राज कपूर शराब में डूब गए थे जिससे उनकी पत्नी और परिवार भी परेशान होने लगा था।
शराब पीकर रात भर रोते थे दिग्गज एक्टर
रिपोर्ट्स के अनुसार, लेखक बनी रूबेन से बातचीत में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने कहा था कि ‘वो हर रात शराब पीकर घर आते थे और बाथटब में बेहोश होकर गिर जाते थे। वो पूरी रातभर फूट-फूटकर रोते थे। आपको क्या लगता है कि वो मेरे लिए रोते थे? नहीं.. बिल्कुल नहीं। मैं जानती थी कि वो नरगिस के लिए रो रहे हैं।’ वहीं किताब के अनुसार राज कपूर के खास दोस्त का कहना था कि नरगिस एक्टर का इकलौता सच्चा प्यार थीं।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
30 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines