Raj Kapoor Things Will Auctioned: हिंदी सिनेमा के शोमैन यानि राज कपूर की आज 100वीं जन्म जयंती है। राज कपूर फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक भी थे। उन्होंने भारत में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते हैं। कला के दम पर राज कपूर ने भारतीय सिनेमा का परिचय पूरी दुनिया से करवाया था। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी फिल्मों की चर्चा कभी खत्म नहीं होगी। राज कपूर की जन्म शताब्दी काफी खास है, क्योंकि इस अवसर को खास बनाने के लिए डेरिवाज और इवेस 14 से 16 सितंबर तक RajKapoor@100 मनाएगा। इस दौरान शोमैन की 51 यादगार चीजों की नीलामी (Raj Kapoor Things Will Auctioned) होगी।
ये चीजें हैं शामिल
14-16 दिसंबर तक चलने वाली इस नीलामी में राज कपूर की सिनेमाई दुनिया की पुरानी यादों का कलेक्शन पेश किया जाएगा। इस कलेक्शन में यूनिक पोस्टर्स, लॉबी कार्ड, फोटोग्राफिक चित्र आदि शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इनमें और कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं और उनकी कितनी कीमत है। ये चीजें राज कपूर और ‘आरके फिल्म्स’ की प्रस्तुतियों जैसे ‘दिल की रानी’ (1947), ‘आग’ (1948), ‘बरसात’ और ‘अंदाज’ (1949), ‘आवारा’ (1952), ‘आह’ (1953), ‘श्री 420’ (1955), ‘अनाड़ी’ (1959), ‘जिस देश में गंगा बहती है’ (1960), ‘दिल ही तो है’ (1963) से संबंधित हैं।
यह भी पढ़ें: Dunki और Salaar के बीच कांटे की टक्कर, जानें एडवांस बुकिंग में कौन चल रहा आगे
फिल्मों के टाइटल भी होंगे नीलाम
इसमें आरके फिल्म्स बैनर की पहली कलर फिल्म ‘संगम’ (1964), ‘तीसरी कसम’ (1966), ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) की एकमात्र फोटोग्राफिक स्टिल्स, पोस्टर, लॉबी कार्ड और प्रोमोशनल बुकलेट्स हैं। पोस्टर में कपूर परिवार की तीन जनरेशन पृथ्वीराज, राज और रणधीर और फिल्म ‘कल, आज और कल’ (1971) के अन्य टाइटल शामिल हैं। इसके अलावा उनके बेटे रणधीर कपूर-बबीता शिवदासानी (1971) की शादी की पांच तस्वीरों का एक शानदार सेट और आरके फिल्म्स के प्रतीक चिन्ह के सोने के सिक्के के साथ चांदी की पॉलिश वाली कांस्य प्लेट को नीलाम जाएगा। इन सभी की अलग-अलग कीमत है।
इतनी है कीमत
इसके अलावा श्री 420 का एक फोटोग्राफिक स्टिल जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 से 30,000 रुपये है। संगम आरके फिल्म्स की पहली कलर फिल्म का यादगार कलेक्शन जिसकी कीमत 40,000 से 60,000 रुपये है। सत्यम शिवम सुंदरम का एक बड़ा कलर फोटो जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 से 45,000 रुपये है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines