Raj Anadkat On Quitting TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जो बीते कई साल से गलत कारणों से सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार एक्टर्स का शो छोड़ना और फिर कलाकारों का शो के मेकर्स पर आरोप लगाना ये आम हो गया है। वहीं, जब शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट (Raj Anadkat) ने TMKOC छोड़ा तो फैंस भी हैरान रह गए। आजतक फैंस बस इस उलझन में हैं कि आखिर एक्टर ने अचानक ये फैसला क्यों ले लिया। काफी समय से शो से उनकी एग्जिट पर सवाल उठ रहे हैं।
TMKOC में कैसा रहा एक्सपीरियंस?
वहीं, अब राज अनादकट ने खुद फैंस को उनके सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। आज राज ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी और फैंस को बताया था कि वो 3 बजे अपने यूट्यूब चैनल पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने वाले हैं। वादे के मुताबिक, एक्टर ने ठीक 3 बजे अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के पीछे क्या वजह थी। चलिए देखते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा। सबसे पहले एक्टर ने एक फैन के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि इस शो में उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा। इस पर जवाब देते हुए राज ने कहा, ‘इस शो में बहुत कुछ सीखा है, बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। हंसा है, रोया है, मस्ती की है। इसी शो से जिंदगी की पहली इंटरनेशनल ट्रिप की है, जब हम शूट के लिए सिंगापुर गए थे। इस शो से बहुत कुछ कमाया है।’
राज अनादकट ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता?
एक शब्द में उन्होंने अपनी एक जर्नी को डिस्क्राइब करने के लिए ‘वंडरफुल’ शब्द का इस्तेमाल किया है। वहीं, उन्होंने शो छोड़ने का कारण बताते हुए कहा- ‘5 साल तक मैंने ये शो किया। 1 हजार से भी ज्यादा एपिसोड्स किए, जर्नी बेहद खूबसूरत रही। लेकिन एक एक्टर होने के नाते मैं इस फील्ड में और भी ग्रो करना चाहता था और अलग-अलग किरदार को एक्स्प्लोर करना चाहता था। इसलिए मैंने ये फैसला लिया और मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये मौका मिला।’ साथ ही उन्होंने अपने फैंस को भी उन्हें टप्पू के रूप में एक्सेप्ट करने के लिए शुक्रिया कहा है। एक्टर ने कहा बस लाइफ में फैसले लेने पड़ते हैं और ये सब जिंदगी का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार, खुद का वीडियो बना मोल ली मुसीबत
मेकर्स ने राज अनादकट को किया बिग बॉस के लिए अप्रोच?
इसके बाद उन्होंने ये भी रिवील किया कि क्या वो बिग बॉस (Bigg Boss) में नजर आ सकते हैं। एक्टर ने बताया है कि वो इस शो के बहुत बड़े फैन हैं। राज ने हर सीजन देखा है और वो इस फॉर्मेट को बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वो इस शो में पार्टिसिपेट भी करना चाहते हैं। साथ ही राज ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले दो सीजन से मेकर्स उन्हें शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं लेकिन वो किसी वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। लेकिन अब वो बिग बॉस में जाना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines