---विज्ञापन---

पिता की मौत के बाद Raima Sen का पहला पोस्ट देख भर आएंगी आंखें, Riya Sen का भी गम में बुरा हाल

Raima Sen Emotional Post: पिता के निधन के बाद रिया सेन और राइमा सेन का आंसू नहीं सूख रहे हैं। अब पिता को याद करते हुए राइमा का पहला पोस्ट सामने आया है और ये दिल तोड़ देने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

Raima Sen Emotional Post: बॉलीवुड से हाल ही में एक दुखद खबर आई थी। राइमा सेन और रिया सेन (Riya Sen) के पिता भारत देव वर्मा (Bharat Dev Varma) का 19 नवंबर को कोलकाता में निधन हो गया था। भारत देव वर्मा एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति थे। 83 साल की उम्र में भारत देव वर्मा ने मगलवार ,को अपनी अंतिम सांस ली थी। उम्र से जुड़ी बीमारियों के बाद वो अपने परिवार को हमेशा के लिए दुख में छोड़कर चले गए। जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी उन्हें पास ही के अस्पताल में लेकर जाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पिता के निधन के 3 दिन बाद राइमा हुईं भावुक

पिता को खोने के बाद दोनों बहनें शोक में डूब गई हैं। अब अपने पापा के निधन के 3 दिन बाद राइमा सेन का पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। ये देखकर आपको न सिर्फ राइमा सेन के दिल का हाल पता चलेगा बल्कि आप भी इमोशनल हो सकते हैं। एक बेटी के दिल पर पिता को खोने से क्या गुजरती है वो ये पोस्ट चीख-चीखकर बता रहा है। राइमा सेन ने अब पिता की 3 पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पहला पोस्ट हुआ वायरल

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के साथ एक तस्वीर वो भी है, जिसमें नन्हीं राइमा पिता की गोद में नजर आ रही हैं। अब इन यादों को फैंस के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने रुला देने वाला नोट भी लिखा है। राइमा सेन ने लिखा, ‘डैडी अभी कुछ लिख नहीं पा रही हूं। आप एक बेहतरीन पिता और पति रहे हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तब तक डैड, आप जहां भी रहें खुश रहें और हमेशा की तरह किंग साइज जिंदगी जिएं। आपको हमेशा याद करुंगी और आपसे प्यार करुंगी।’

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Raima Sen (@raimasen)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Rajat Dalal की यामिनी संग गंदी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड, सहम गईं कंटेस्टेंट

रिया भी हुईं भावुक

अब उनका ये पोस्ट देख तमाम सेलेब्स और फैंस एक्ट्रेस को पिता के खोने पर सांत्वना दे रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी बहन पिता को याद कर उनकी एक के बाद एक तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कल रिया सेन ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वो एक किंग की बेटी हैं। रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पिता की ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं और अपने दिल का दर्द बयां किया है। अब फैंस इन दोनों को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 22, 2024 07:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola