Bigg Boss 18: Rajat Dalal की यामिनी संग गंदी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड, सहम गईं कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में रजत दलाल की एक गंदी हरकत सामने आ गई है। उन्होंने यामिनी को जिस तरह से छुआ है अब उसका वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में हाल ही में एक टास्क हुआ है जिसमें नए टाइम गॉड का चुनाव हुआ। सभी घरवालों को भागकर एक रेखा पार करनी थी और वहां पड़े कार्ड को उठाना था। इस टास्क में कई दिलचस्प मोड़ आए और सभी ने इस रेस में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कभी विवियन डीसेना (Vivian Dsena) तो कभी सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने रेस जीतकर स्पेशल पावर्स का अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल किया।

रजत ने यामिनी के साथ की अश्लील हरकत

अब इस रेस के दौरान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर किसी की भी नजर नहीं पड़ी होगी। जब रेस चल रही थी तो घर में एक फीमेल कंटेस्टेंट के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो सहम गई। ये कंटेस्टेंट हाल ही में बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड बनकर आई यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) हैं। आपको बता दें, जिनकी वजह से शो में वो अनकंफर्टेबल हुईं वो रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं। वहीं, रजत दलाल जो अक्सर लड़कियों के कभी मसीहा तो कभी बॉडी गार्ड बन जाते हैं।

विज्ञापन

वीडियो हो गया वायरल

लेकिन लेटेस्ट टास्क में वही रजत एक लड़की को गलत तरह से छूते हुए नजर आए और उनकी ये हरकत कैमरा में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत जैसे ही भागते हैं उनका एक हाथ यामिनी की चेस्ट पर चला जाता है। वो जिस तरह से उन्हें टच करते हुए भागते हैं यामिनी उसके बाद गेम खेलना ही भूल जाती हैं और हैरान होकर अपनी ही जगह पर खड़ी रहती हैं। जैसे ही रेस खत्म होती है तो यामिनी रजत से इस बात की शिकायत करती हैं। अब रजत ने जानकर तो नहीं किया होगा लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच रहा है।

विज्ञापन

यामिनी को गलत टच करने पर रजत पर भड़के लोग

रजत दलाल बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं और कुछ लोग तो अविनाश के सपोर्ट में उतर आए हैं। दरअसल, शो की शुरुआत में ये मुद्दा खूब उठा था कि अविनाश के आस-पास लड़कियां सेफ नहीं हैं। अब रजत के इस वीडियो के बाद लोग उनकी तुलना अविनाश से करते हुए अविनाश की साइड ले रहे हैं। साथ ही रजत के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद रजत को लेकर लोगों का रवैया बदल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ