---विज्ञापन---

Netflix या Jio Hotstar… कहां स्ट्रीम होगी Raid 2? फिल्म पर आया अपडेट

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लोगों का खूब प्यार मिला है। दर्शकों की फिल्म बेहद पसंद आई और अब फिल्म किस ओटीटी पर आएगी इसको लेकर भी जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 30 दिन हो गए हैं। इसी के साथ जो लोग फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। अजय की फिल्म की ओटीटी रिलीज पर बड़ा अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘रेड 2’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी?

कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘रेड 2’?

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की ओटीटी रिलीज की अगर बात करें तो zoomtventertainment और Sakshi Post के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। कुछ लोगों ने अभी भी इस फिल्म को नहीं देखा है और बेसब्री से इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों को अभी फिल्म का थोड़ा और इंतजार करना होगा।

---विज्ञापन---

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

वहीं, अगर ‘रेड 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर अच्छी खासी कमाई कर डाली है। फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं और टिकट खिड़की पर अभी भी इसकी पकड़ है। हालांकि, फिल्म में कलेक्शन में गिरावट जरूर देखने को मिली है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है और ओटीटी पर आने के बाद फिल्म कैसा परफॉर्म करती है?

---विज्ञापन---

अजय देवगन के अलावा और कौन?

फिल्म ‘रेड 2’ की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अमित सियाल, बृजेंद्र काला और रितेश देशमुख जैसे कमाल के स्टार्स हैं। फिल्म को लोगों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार दिया है। अब ओटीटी पर फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये भी वक्त के साथ पता लेगगा।

यह भी पढ़ें- The Traitors में शुरू हुआ 20 सितारों की चालाकी का गेम, Karan Johar के शो पर लोगों का क्या है कहना?

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2025 06:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola