The Traitors में शुरू हुआ 20 सितारों की चालाकी का गेम, Karan Johar के शो पर लोगों का क्या है कहना?

‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर आज 30 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अब करण जौहर के इस शो की झलक देखने के बाद लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि पब्लिक ने इसे देखने के बाद क्या कहा है?

The Traitors

The Traitors के ट्रेलर पर लोगों का कैसा रिएक्शन?

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर में कई राज खुले हैं और साथ ही ये भी दिखाया गया है कि कैसे स्टार्स एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच अब पब्लिक ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि ‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है?

विज्ञापन

क्या बोलीं पब्लिक?

करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के ट्रेलर पर अगर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो यूजर्स ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। एक यूजर ने इस ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि रोडीज, बिग बॉस और स्प्लिट्सविला सबको मिक्स कर दिया है। दूसरे यूजर ने कहा कि इस तरह के शो को हम सपोर्ट करते हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि इस शो के रिव्यू के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। एक और यूजर ने कहा कि मुझे तो ये बिग बॉस से भी ज्यादा मजेदार लग रहा है।

विज्ञापन

The Traitors

नेटिजंस का रिएक्शन

एक अन्य यूजर ने इस शो के ट्रेलर पर कमेंट किया कि ट्रेटर्स शो नहीं, स्ट्रगल शो लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि क्या-क्या करना पड़ता है, जब पैसा इनवॉल्व होता है। एक और यूजर ने कहा कि क्या एक्टिंग है, मजा ही आ गया। एक अन्य ने कहा कि मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकता हूं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस शो के ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

गौरतलब है कि करण जौहर के इस सो में 20 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। इसमें मशहूर रैपर रफ्तार, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, जान्वी गौर, महीप कपूर, अपूर्वी मूखीजा, राज कुंद्रा, सुधांशु पांडे, हर्ष गुर्जराल, जन्नत जुबैर, टीवी एक्टर करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, आशीष विद्यार्थी, निकिता लूथर, सूफी मोतीवाला, एलनाज नौरोजी, पुरव झा, लक्ष्मी मांचू और जैस्मिन भसीन जैसे स्टार्स शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ