हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Raid 2 को 19वें दिन फिर लगा झटका, फिर भी कर डाली इतनी कमाई

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ लोगों को खूब पसंद आ रही है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है। इस बीच इसकी रिलीज के 19वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।

विज्ञापन
Raid 2 की 19वें दिन की कमाई कितनी?

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ एक बार फिर से ढीली हो गई है। जी हां, फिल्म की कमाई में फिर से गिरावट देखने को मिली है। फिल्म को टिकट खिड़की पर रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और इसी के साथ फिल्म की कमाई के 19वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ने 19वें दिन किया इतना कलेक्शन?

Sacnilk.com की मानें तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.81 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 19 दिन में 151.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जी हां, फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है।

150 करोड़ में ‘रेड 2’ की एंट्री

गौरतलब है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाकर रखी। हालांकि, फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन इसने आसानी से 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?

विज्ञापन

फिल्म की 1 से 18 दिन की कमाई

वहीं, अगर फिल्म के बीते 18 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, चौथे दिन 22 करोड़ रुपये, 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये, 6वें दिन 7 करोड़ रुपये, 7वें दिन 4.75 करोड़ रुपये, 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये, 9वें दिन 5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये, 11वें दिन 11.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 4.85 करोड़ रुपये, 13वें दिन 4.5 करोड़ रुपये, 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये, 15वें दिन 40.6 करोड़ रुपये, 16वें दिन 3 करोड़ रुपये, 17वें दिन 4.15 करोड़ रुपये और 18वें दिन 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- Rj Mahvash ने चहल संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर क्या बोलीं यूट्यूबर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola