---विज्ञापन---

Rj Mahvash ने चहल संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर क्या बोलीं यूट्यूबर?

आरजे महवश और यूजी चहल को लेकर अक्सर सुनने में आता रहता है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है। हालांकि, अब आरजे ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।

---विज्ञापन---

आरजे महवश और यूजी चहल को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। जी हां, दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अफवाहें सुनने को मिलती रहती है। हालांकि, अब महवश ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इनकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ा है? आइए जानते हैं कि महवश ने क्या कहा?

महवश ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में आरजे महवश ने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से बात की। इस दौरान महवश ने चहल का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर जो भी अफवाहें उड़ती हैं और उसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। कई बार ऐसा भी महसूस होता है कि वो सब छोड़ दें और एक शांत और सिंपल लाइफ जीने के लिए निकल जाएं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

---विज्ञापन---

लोग गलत बातें फैला देते हैं- आरजे

महवश ने आगे कहा कि मैं एक बहुत सिंपल सी लड़की हूं और अपनी लाइफ जीना चाहती हूं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिना सच जाने ही मेरे बारे में ना जाने क्या-क्या गलत बातें फैला देते हैं और इससे उनकीा मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ता है। साथ ही महवश ने ये भी कहा कि अब कोई भी झूठी खबर वायरल हो जाती है, तो उसके बारे में कुछ भी कहने से पहले ही रोक दिया जाता है।

---विज्ञापन---

महवश और यूजी को लेकर उड़ चुकी है अफवाह

आरजे ने कहा कि जो लोग हमारे साथ काम करते है, उनका कहना होता है कि कुछ ना कहें और शांत रहे। हालांकि, कोई भी ये नहीं समझता कि जो भी हो रहा है वो हमारे साथ हो रहा है और एक पोस्ट लिखकर सब कुछ क्लियर कर दूं, लेकिन हर किसी को जवाब देना संभव नहीं है। गौरतलब है कि चहल के तलाक के बाद से ही महवश और यूजी का नाम जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दावत, दानिश और Jyoti Malhotra… क्या है लव स्टोरी के पीछे की इनसाइड स्टोरी?

---विज्ञापन---

First published on: May 19, 2025 10:04 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola