---विज्ञापन---

Raid 2 की बॉक्स ऑफिर पर मजबूत पकड़, 10वें दिन कर डाली 9वें दिन से भी ज्यादा कमाई

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने से पीछे नहीं हट रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया और टिकट खिड़की पर अभी भी इसकी पकड़ बनी हुई है।

---विज्ञापन---

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है और इसने 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है। इस बीच अब फिल्म की 10वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो इसकी 9वीं दिन की कमाई से ज्यादा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘रेड 2’ की 10वें दिन की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 7.8 करोड़ रुपये की कमाई है, जो इसकी 9वें दिन की कमाई से ज्यादा है। जी हां, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।

---विज्ञापन---

100 करोड़ पार टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो अब तक इसने 108.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अगर फिल्म की बीते आठ दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

आठ दिनों का कारोबार

वहीं, पांचवें दिन इस फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अगर इस फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर थमेगी। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf सीधे OTT पर नहीं आएगी, HC ने PVR Inox के हक में लिया फैसला

First published on: May 10, 2025 10:21 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola